एक्सप्लोरर

UP Election: नामांकन के दौरान ओपी राजभर और बेटे के साथ अभद्रता, BJP पर गुंडे भेजकर हत्या कराने का लगाया आरोप

Omprakash Rajbhar Attacked: ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि वाराणसी में सोमवार को नामांकन के दौरान बीजेपी ने उनकी हत्या कराने के लिए गुंडे भेजे.

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को नामांकन करने पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के उम्मीदवार अरविंद राजभर और उनके पिता ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के साथ अभद्रता की गई. बीजेपी समर्थकों के साथ उनके नोकझोंक भी हुई. इस घटना के बाद ओपी राजभर ने बीजेपी और योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ओपी राजभर ने कहा, ‘मैं कल नामांकन के लिए गया था. वहां योगी जी के गुंडे पहुंच गए. हमारी हत्या कराने के लिए बीजेपी और योगी जी ने गुंडे भेजे थे. क्योंकि योगी को तकलीफ है हमने उनकी गड़बड़ियों का खुलासा किया.’

वहीं वाराणसी के शिवपुर से पार्टी प्रत्याशी अरविंद राजभर के नामांकन के दौरान हुई अभद्रता के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) से शिकायत की है. उन्होंने वाराणसी (Varansi) के डीएम और पुलिस कमिश्नर को हटाने की मांग की है. साथ ही निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए उचित सुरक्षा की मांग की है.

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ने क्या आरोप लगाए?

चुनाव आयोग की लिखे पत्र में राजभर ने आरोप लगाया है कि वो और उनके वकील नामांकन के लिए शिवपुर के रिटर्निंग अफसर के कार्यालय में जा रहे थे. इस दौरान कार्यालय के पास पहले से ही सैकड़ों लोग पुलिस की मौजूदगी में जमा थे. उनका आरोप है कि वहां मौजूद लोग उन्हें देखते ही भद्दी-भद्दी टिप्पणी करने लगे और नारेबाजी करने लगे. पार्टी का कहना है कि प्रत्याशी ने शांतिपूर्वक अपना नामांकन दाखिल किया. इस घटना की जानकारी शिवपुर के रिटर्निंग ऑफिसर को भी दी गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई कर पाने में असमर्थता जताई.

ओमप्रकाश राजभर ने एक बयान में कहा कि बीजेपी सरकार उनके गठबंधन से हताश और परेशान होकर इस तरह का कार्य कर रही है. उन्होंने दावा किया कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली के उनके वादे को लेकर जनता उत्साहित है और बीजेपी सरकार से परेशान हो चुके किसान भी उनके साथ हैं. नामांकन स्थल पर प्रत्याशियों को सुरक्षा देना चुनाव आयोग का काम है.

जिला मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस के अजय राय ने पिंडरा, अरविंद राजभर ने शिवपुर, बीजेपी के अनिल राजभर ने शिवपुर, बीजेपी के अवधेश सिंह ने पिंडरा, सपा के किशन दीक्षित ने दक्षिणी विधानसभा सीट से नामांकन किया.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget