एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने बहराइच में योगी पर कसा तंज, बोले- जो गर्मी निकालने की बात कर रहे थे, वे ठंडे हो गए

अखिलेश ने चुनावी रैली में महंगाई को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक बार फिर अगर बीजेपी की सरकार आई तो यह लोग पेट्रोल 200 रुपये लीटर में बेचेंगे. 

सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को यूपी के बहराइच में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए योगी आदित्यनाथ और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के जो नेता गर्मी निकालने की बात कर रहे थे, वे दूसरे चरण के बाद ही ठंडे हो गए हैं. अखिलेश बोले कि बहराइच का ये जनसैलाब देखकर उनके बहुत सारे नेता अदृश्य हो जाएंगे. ऐसा चुनाव पहली बार देखने को मिल रहा है, जहां जनता चुनाव लड़ रही है. इस बार जब वोट पड़ेगा तो पता नहीं चलेगा कि भाजपा कहां चली गई.

अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर और उनकी गाड़ियों से झंडे उतर गए हैं. कल मैंने बहराइच का मंच देखा. कोई बोल रहा था कुछ लोग कुर्सी पर बैठे थे लग रहा था पत्थर पर बैठे हों. जो कह रहे थे गर्मी निकाल देंगे, वो दूसरे तीसरे चरण में ठंडे हो गए हैं. इनके नेताओं के भाषण सुने होंगे. पता चलेगा इससे ज्यादा झूठ बोलने वाला कोई नहीं मिलेगा. जो छोटे नेता हैं, वो छोटा झूठ बोल रहे हैं. बड़े नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं."

सपा के मुखिया ने कहा, "भाजपा ने किसानों से कहा था क्या आय दोगुनी हो गई? क्या डीएपी और खाद मिल गई? इन लोगों ने कहा था कि हवाई चप्पल  वाला हवाई जहाज से चलेगा. ये फिर से आ गए तो पेट्रोल 200 रुपए में बिकेगा. जैसे सरकार ने हवाई जहाज बेच दिए, पानी के जहाज बेच दिए. रेलगाड़ी बेच रहे हैं, रेलवे स्टेशन बेच दिए. सरकार की जितनी बड़ी कंपनियां थीं, वो सब बेचने का काम हो रहा है. एक व्यापारी 28 बैंकों का पैसा लेकर भाग गया. हम लेने चले तो बैंक पैसा नहीं देती. दे भी दे, तो एक किस्त नहीं देते तो नोटिस आ जाता. यह पहला नहीं भागा."

अखिलेश यादव ने योगी और अमित शाह पर तंज कसा. उन्होंने कहा, "बाबा सीएम कह रहे कि हम 12 बजे सोकर उठते हैं. जब से उन्होंने कहा उनके घर पर हमने नजर रख दी है. कभी वहां शाम को धुंआ निकलता है. पुताई वाले जा रहे हैं. पुताई वाले धुएं के धब्बे लगे उन्हें हटाने जा रहे हैं. बाबा सीएम ने गोरखपुर की टिकट 11 मार्च की बुक कर रखी है. कल उन्होंने कहा कि 1 करोड़ स्मार्टफोन बांटने की स्कीम चलाई है. वो कह रहे थे लैपटॉप भी दे दिया. खुद पूर्व देख रहे हैं, जनता पश्चिम देख रही है."

अखिलेश ने कहा, "यह लोग पहले घर घर जाकर प्रचार कर रहे थे. लोगों ने लाल सैण्डल दिखा दिया. एक नेता तो थूक लगाकर पर्चे बांट रहे थे. कह रहे थे 12वीं के बाद जो इंटर कर लेगा उन्हें लैपटॉप देंगे. एक मंत्री पुत्र ने जीप से किसानों को कुचल दिया. सरकार कार्रवाई नहीं कर रही थी. दवाब बनाने पर थोड़ी बहुत कार्ऱवाई हुई." 

यह भी पढ़ेंः Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार

'लड़ूंगा, डरूंगा नहीं', गिरफ्तारी के बाद बोले एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget