एक्सप्लोरर

Assembly Election 2024 Dates: लोकसभा के साथ 4 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, देखें पूरा शेड्यूल

Sikkim Election 2024: लोकसभा के साथ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. चुनाव आयोग ने इसकी तारीखों का एलान कर दिया है. यहां हम पूरा शेड्यूल बता रहे हैं.

Assembly Election 2024 Dates: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने देश की सभी 543 सीटों पर मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है. लोकसभा चुनाव के साथ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और सिक्किम में चुनाव की तारीख सामने आ चुकी है. यहां लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं और उसकी तारीखें भी सामने आ चुकी हैं. चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार सभी राज्यों के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे. 

ओडिशा में विधानसभा चुनाव 4 चरण में होंगे. 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होंगे. आंध्र प्रदेश में 13 मई को मतदान होगा. सिक्किम में 19 अप्रैल को मतदान होगा. अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान होगा. सभी चुनावों के नतीजे 4 जून को जारी होंगे.

ओडिशा विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

चरण नामांकन की आखिरी तारीख नाम वापस लेने की आखिरी तारीख मतदान नतीजे
चौथा चरण (28 सीटें) 25 अप्रैल 29 अप्रैल 13 मई 4 जून
पांचवां चरण (35 सीटें) 3 मई 6 मई 20 मई 4 जून
छठा चरण (42 सीटें) 6 मई 9 मई 25 मई 4 जून
सातवां चरण (42 सीटें) 14 मई 17 मई 1 जून 4 जून

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

चरण नामांकन की आखिरी तारीख नाम वापस लेने की आखिरी तारीख मतदान नतीजे
चौथा चरण (सभी 175 सीटें) 25 अप्रैल 29 अप्रैल 13 मई 4 जून

सिक्किम विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

चरण नामांकन की आखिरी तारीख नाम वापस लेने की आखिरी तारीख मतदान नतीजे
पहला चरण (सभी 32 सीटें) 27 मार्च 30 मार्च 19 अप्रैल 4 जून

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

चरण नामांकन की आखिरी तारीख नाम वापस लेने की आखिरी तारीख मतदान नतीजे
पहला चरण (सभी 60 सीटें) 27 मार्च 30 मार्च 19 अप्रैल 4 जून

मतदान की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो गई है. आचार संहिता चुनाव के नतीजे आने तक लागू रहेगी. इस दौरान राजनीतिक दलों पर कई तरह की पाबंदियां रहेंगी. इस दौरान संबंधित सरकार भी किसी नई योजना का ऐलान नहीं कर सकती है. 

अरुणाचल प्रदेश में 1 चरण में हुए थे 2019 विधानसभा चुनाव

अरुणाचल प्रदेश में 60 सीटों के लिए 2019 विधानसभा चुनाव 1 चरण में हुए थे. यहां सभी सीटों पर मतदान 11 अप्रैल को हुआ था. नामांकन की आखिरी तारीख 25 मार्च और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 28 मार्च थी. चुनाव के नतीजे 23 मई को आए थे. इससे पहले 2014 में विधानसभा चुनाव 1 चरण (9 अप्रैल) को हुए थे. 2009 में (13 अक्टूबर) को वोटिंग हुई थी.

ओडिशा में 2019 में 4 चरण में हुए थे विधानसभा चुनाव

ओडिशा में 147 सीटों के लिए 2019 विधानसभा चुनाव 4 चरण में हुए थे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल और चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ था. इससे पहले 2014 में विधानसभा चुनाव दो चरण (10 अप्रैल और 17 अप्रैल) में हुए थे. 2009 में (16 अप्रैल और 23 अप्रैल) और 2004 में (20 अप्रैल और 26 अप्रैल) को हुए थे. 

आंध्र प्रदेश में 2019 में 1 चरण में हुए थे विधानसभा चुनाव

आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर 2019 में विधानसभा चुनाव 1 चरण में हुए थे. यहां 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. हालांकि, चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ 23 मई को जारी हुए थे. 2014 में यहां 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी और 16 मई को चुनाव के नतीजे जारी हुए थे. 2009 में यहां 2 चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे. पहले चरण का मतदान 16 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था. नतीजे 16 मई को सामने आए थे.

सिक्किम में 2019 में 1 चरण में हुए थे विधानसभा चुनाव

सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर 2019 में विधानसभा चुनाव 1 चरण में हुए थे. यहां 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. हालांकि, चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ 23 मई को जारी हुए थे. 2014 में यहां 12 अप्रैल को वोटिंग हुई थी और 16 मई को चुनाव के नतीजे जारी हुए थे. 2009 में यहां 1 चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे. मतदान 30 अप्रैल को हुआ था. नतीजे 5 मई को सामने आए थे.

7 चरण में हुए थे 2019 लोकसभा चुनाव

2019 में लोकसभा चुनाव में मतदान 7 चरण में हुआ था और चुनाव के नतीजे 23 मई को जारी हुए थे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ था. दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रलै, चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल, पांचवें चरण का मतदान 6 मई , छठे चरण का मतदान 12 मई, सातवें और आखिरी चरण का मतदान 19 मई को हुआ था. 

इन राज्यों में भी हुए थे चुनाव

2019 लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए थे. अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget