एक्सप्लोरर

यूपी में कांग्रेस-सपा को लगेगा बड़ा झटका, बीजेपी को कितनी सीटों का अनुमान, यहां जानिए सर्वे के चौकाने वाले नतीजे

सर्वे में पाया गया कि पिछले चुनाव की तुलना में बीजेपी की सीटें बढ़ेंगी, लेकिन समाजवादी पार्टी को भारी नुकसान होगा. कांग्रेस पार्टी को सिर्फ एक सीट मिलने का अनुमान है.

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी देश के सबसे बड़े राज्य में 70 सीटें जीत सकती है. हिंदी भाषी राज्यों में बीजेपी की पकड़ शुरुआत से ही अच्छी रही है और पिछले एक दशक में यह और भी मजबूत हुई है. इसी वजह से सर्वे में लोगों ने सत्ताधारी पार्टी को 80 में से 70 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. वहीं, समाजवादी पार्टी को महज सात सीटें दीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली. 2019 में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में 62 और अपना दल को दो सीटें मिली थी. कुल 64 सीट के साथ एनडीए गठबंध को 2014 का तुलना में यूपी में सीटों का नुकसान हुआ था.

इंडिया टुडे के सर्वे में पाया गया कि अगर आज उत्तर प्रदेश में चुनाव हो जाते हैं तो भारतीय जनता पार्टी 70 सीटें जीतेगी और 50 फीसदी वोट शेयर भी हासिल करेगी. सर्वे के अनुसार एनडीए गठबंधन को उत्तर प्रदेश में 50 फीसदी वोट मिलेंगे और कुल 72 सीटें मिलेंगी. यूपी में भारतीय जनता पार्टी अनुप्रिया पटेल के अपना दल के साथ गठबंधन में है.

10 सीट भी नहीं जीत पाएगा I.N.D.I.A गठबंधन
सर्वे के अनुसार  I.N.D.I.A गठबंधन को यूपी में कुल 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को सात सीटें मिलने का अनुमान है और कांग्रेस की एक सीट को मिलाकर विपक्षी गठबंधन के पास कुल 8 सीटें होंगी. मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी को सर्वे में कोई सीट नहीं मिली है. 2019 में अखिलेश की पार्टी को 15 सीटों पर जीत मिली थी. 

वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को छह फीसदी, समाजवादी पार्टी को 30 फीसदी और बहुजन समाजवादी पार्टी को आठ फीसदी वोट मिलेंगे. समाजवादी पार्टी का वोट शेयर पहले 39 फीसदी था. सर्वे में अखिलेश और मायावती दोनों की पार्टियों के वोट शेयर में कमी आई है.

कब हुआ सर्वे?
यह सर्वे पिछले साल दिसंबर के महीने में शुरू हुआ था और इस साल जनवरी के महीने में पूरा हुआ. अब इस सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे में 35000 से ज्यादा लोग शामिल थे. ये लोग अलग-अलग लोकसभा सीट से थे. सर्वे के आंकड़े असली मतदान से पूरी तरह अलग हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर सर्वे के जरिए जनता का मूड समझ में आ जाता है. ऐसे में आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन को यूपी में फायदा होता दिख रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget