एक्सप्लोरर

'वो तो मोदी जी को...', PM वाले ऑफर के दावे को लेकर नितिन गडकरी पर शिवसेना MP का तंज

Priyanka Chaturvedi On Nitin Gadkari: केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुलासा किया है कि एक बार एक विपक्षी नेता ने पीएम पद की रेस में शामिल होने पर उन्हें समर्थन देने की पेशकश की थी.

Priyanka Chaturvedi On Nitin Gadkari: केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि एक बार एक नेता ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देने की बात कही थी. इस पर अब शिवसेना (य़ूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नितिन गडकरी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी जी कुर्सी पर बैठने की अपनी हार्दिक इच्छा व्यक्त कर रहे हैं, विपक्षी दलों के बहाने से वे पीएम मोदी को संदेश दे रहे हैं.

शिवसेना (य़ूबीटी) राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट लिखी. जिसमें उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन के पास बहुत ही योग्य नेता हैं, जो देश का नेतृत्व कर सकते हैं, बीजेपी से कोई नेता उधार नहीं लेना चाहेगा. बहुत बढ़िया खेला नितिन जी!

जानिए नितिन गडकरी ने क्यों कहा- 'PM बनना मेरा लक्ष्य नहीं'?

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार (14 सितंबर) को कहा कि 'प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि अगर आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, तो हम आपका समर्थन करेंगे. मैंने कहा कि आप मेरा समर्थन क्यों करें और मैं आपका समर्थन क्यों लूं.”

मैं विचारधारा का पालन करने वाला इंसान हूं- नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं है. मैं अपने विश्वास और संगठन के प्रति वफ़ादार हूं और मैं किसी भी पद के लिए समझौता नहीं करने जा रहा हूं, क्योंकि मेरा विश्वास मेरे लिए सबसे ज़रूरी है.” नितिन गडकरी ने कहा कि 'मुझे लगता है कि विश्नास ही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है.' 

यह भी पढ़ें: सबूतों को मिटाया, FIR में देरी, कोलकाता रेप केस में संदीप घोष और SHO पर क्या-क्या आरोप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?

Embed widget