दूसरा चरण है बीजेपी के लिए सबसे मुश्किल, 95 में 55 सीटों पर कभी जीत नहीं मिली
Lok Sabha Election 2019: 95 में से बीजेपी को उन 11 सीटों पर जीत मिली थी, जहां 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था.

Lok Sabha Election 2019: 18 अप्रैल यानी कल 17वीं लोकसभा चुनने के लिए दूसरे चरण में 95 सीटों पर मतदान होना है. दूसरा चरण केंद्र में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के लिए सबसे मुश्किल है, क्योंकि 95 में से 55 सीट ऐसी हैं, जिन पर पार्टी कभी चुनाव नहीं जीत पाई है. बीजेपी के लिए तमिलनाडु की 39 सीटें भी इस चरण में मुसिबत का सबब हैं. तमिलनाडु की 39 में 35 सीटों पर बीजेपी कभी चुनाव नहीं जीत पाई है.
चार सीटें हैं बीजेपी का गढ़
हालांकि दूसरे चरण में कर्नाटक और छत्तीसगढ़ की चार सीटें बीजेपी का गढ़ मानी जाती हैं. कर्नाटक की दक्षिण कन्नड़ सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार 1991 के बाद से जीत दर्ज करते रहे हैं. कर्नाटक की बैंगलोर साउथ सीट भी बीजेपी ने 1991 से बाद से कभी नहीं हारी.
1991 के बाद से बीजेपी छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट पर हमेशा चुनाव जीतती रही है. इसके अलावा राज्य की कांकेर सीट पर भी बीजेपी के उम्मीदवार को 1998 के बाद से कभी हार का साना नहीं करना पड़ा.
70 फीसदी से अधिक मतदान वाली 11 सीटें जीती
बीजेपी को 2014 में इन 95 में से 27 सीटों पर जीत मिली थी. लेकिन पार्टी के लिए परेशानी की बात है कि 27 में से 11 सीटें 70 फीसदी से अधिक मतदान वाली थीं.
तमिलनाडु: करुणानिधि-जयललिता के बिना पहला चुनाव, 35 सीटों पर बीजेपी को कभी जीत नहीं मिली


















