एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: ताबड़तोड़ चार रैलियां करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सभी 90 सीटों को कवर करेगी पार्टी

हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा. राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे. बता दें कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर तक है. हरियाणा में 1 करोड़ 28 लाख वोटर्स हैं.

नई दिल्ली: हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी तरह से कमर कस ली और अब पार्टी के सबसे बड़े योद्धा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चुनावी समर में उतरने को तैयार हैं. हरियाणा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी कुल चार रैलियां करेंगे. आज शाम को बीजेपी दिग्गज स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम का शेयडूल जारी किया. इसके मुताबि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में चार रैलियां करेंगे. पहली रैली 14 अक्टूबर को बल्लभगढ, दूसरी—तीसरी रैली 15 अक्टूबर को दादरी व दोपहर बाद थानेसर में होगी. जबकि चौथी रैली 18 अक्टूबर को हिसार में होगी. पीएम की चारों रैलियों के माध्यम से पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों को कवर करेगी.

वहीं देश के गृहमंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिन हरियाणा में आएंगे. उनका पहला दौरा 9 अक्टूबर को होगा. जिसमें उस दिन वे कैथल में पुंडरी, गुहला—चीका और कैथल विधानसभाओं की एक संयुक्त रैली होगी. उसी दोपहर को बरवाला में हांसी, बरवाला और उकलाना विधानसभा की संयुक्त रैली होगी. जबकि दोपहर बाद लोहारू में तोशाम, बाढडा और लोहारू की संयुक्त रैली होगी. शाम 3 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष महम पहुंचेंगे. जहां महम, कलानौर और गढी—सांपला कलोई विधानसभा की संयुक्त रैली होगी.

इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष 14 अक्टूबर को दोबारा हरियाणा आएंगे. उस दिन टोहाना में रतिया, टोहाना और नरवाना विधानसभा की संयुक्त रैली होगी. जबकि दोपहर एक बजे पंचकूला में कालका और पंचकूला विधानसभा की संयुक्त रैली होगी. इसके बाद ढाई बजे वे करनाल पहुंचेंगे. जहां वे करनाल, इंद्री, असंध और नीलोखेडी विधानसभाओं को कवर करते हुए रैली करेंगे. शाम 4 बजे वे बादशाहपुर पहुंचेंगे. जहां गुरूग्राम, बादशाहपुर, पटौदी और बादली विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे.

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 अक्टूबर हरियाणा आएंगे. उस दिन वे चार रैलियों को संबोधित करेंगे. पहली रैली सुबह 11 बजे डबवाली, 12.45 बजे रनियां, 1.55 बजे कालावांली और अंतिम रैली 4.05 बजे पटौदी में होगी. इसके अलावा बीजेपी ने अपने फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ को 11 अक्टूबर को बुलाया है. उस दिन योगी कालका, नारायणढ, जुलाना और सोनीपत में गरजेंगे.

तय शेयडूल के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर 14 अक्टूबर को शाहबाद और थानेसर विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके अलावा बीजेपी ने महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहाटकर भी 12—13 अक्टूबर को हरियाणा में रहेंगी. वे दादरी व आदमपुर विधानसभा में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी. जबकि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष 9 अक्टूबर को संगठनात्मक कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव जीतने का मंत्र देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget