एक्सप्लोरर

अगर बीजेपी पिछली बार से 100 सीटें कम जीती तो एनडीए तय करेगा पीएम- शिवसेना

शिवसेना और बीजेपी ने 2014 का चुनाव मिलकर लड़ा था. 2014 में बीजेपी को महाराष्ट्र की 48 में से 23 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि शिवसेना 18 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी.

Lok Sabha Election 2019: महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के बीच लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का एलान हो चुका है. लेकिन ऐसा लगता है कि गठबंधन होने के बाद भी दोनों पार्टियों के रिश्तों में आई खटास अब तक पूरी तरह से दूर नहीं हो पाई है. राज्य की 48 सीटों में से 23 पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही शिवसेना ने दावा किया है वक गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभा रही है. इसके साथ ही शिवसेना का यह भी कहना है कि अगर बीजेपी की 2014 के मुकाबले चुनाव में 100 सीटें कम हो जाती हैं तो पीएम का नाम एनडीए तय करेगा.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा, ''राज्य में हम बड़े भाई की भूमिका निभा रहे हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 123 सीटें जीती थीं, जबकि हमें 63 सीटों पर कामयाबी मिली थी. लेकिन फिर भी हम बराबर सीटों पर चुनाव लड़ रही है. शिवसेना का सीएम होने पर बीजेपी का रुख पॉजिटिव है.''

बीजेपी के खिलाफ तीखे तेवर अपनाने के सवाल पर राउत ने कहा, ''हमने बीजेपी को सुधरने का एक मौका दिया है. आज की बीजेपी पहले वाली बीजेपी नहीं रही है. कांग्रेस और एनसीपी के भ्रष्ट नेता उसका हिस्सा बन चुके हैं.''

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे हैं चेहरा

राउत ने आगे कहा, ''शिवसेना ने हमेशा सच का साथ दिया है. एनडीए में सिर्फ मोदी नेता नहीं है. महाराष्ट्र में एनडीए का चेहरा उद्धव ठाकरे हैं, बिहार में नीतीश कुमार हैं और पंजाब में प्रकाश सिंह बादल हैं.''

शिवसेना ने गडकरी को पीएम पद के लिए समर्थन देने की बात से इंकार किया. संजय राउत ने कहा, ''हमें कभी गडकरी का नाम पीएम के लिए नहीं रखा. बीजेपी में कई बड़े चेहरे हैं. लेकिन अगर बीजेपी पिछले चुनाव की तुलना में 100 सीटें कम जीतती है तो एनडीए पीएम का नाम तय करेगा.''

इसके अलावा संजय राउत ने माना है कि प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री से कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 10 से 15 सीटों पर फायदा हो सकता है.

बता दें कि शिवसेना और बीजेपी ने 2014 का चुनाव मिलकर लड़ा था. 2014 में बीजेपी को महाराष्ट्र की 48 में से 23 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि शिवसेना 18 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी.

महाराष्ट्र: BJP से गठबंधन के बाद बोले उद्धव ठाकरे बोले- सीएम शिवसेना का ही होगा

महाराष्ट्र: बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, अमित शाह बोले- उद्धव ठाकरे से मनमुटाव खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
 Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
Embed widget