एक्सप्लोरर

Sanjay Dutt Net Worth: पिता रहे मंत्री, बहन सांसद, 300 करोड़ की संपत्ति वाले संजय दत्त का राजनीति से पुराना नाता

Sanjay Dutt Net Worth: संजय दत्त देश के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स में शामिल हैं. उनकी कुल संपत्ति 300 करोड़ से ज्यादा आंकी जाती है. वह हर महीने एक करोड़ से ज्यादा कमाते हैं.

Lok Sabha Election 2024: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त देश के सबसे बड़े टैक्सपेयर्स में शामिल हैं और उनके परिवार का राजनीति से भी गहरा नाता रहा है. ऐसे में खबरें आई थीं कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस उन्हें हरियाणा की करनाल सीट से टिकट दे सकती है, लेकिन संजय दत्त ने इसे गलत बताया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. संजय दत्त की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए से ज्यादा है. उनके पिता और उनकी बहन राजनीति में रहे हैं. हालांकि, संजय का फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है.

हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट पर राज्य के पूर्व मु्ख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चुनाव लड़ रहे हैं. चर्चा थी कि कांग्रेस पार्टी इस सीट से संजय दत्त को टिकट दे सकती है. यहां तक कहा गया कि उनका नाम फाइनल हो चुका है. हालांकि, संजय दत्त ने इन बातों को कारिज करते हुए कहा "मैं अपने राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों को खत्म करना चाहूंगा. मैं किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा हूं और चुनाव भी नहीं लड़ रहा हूं. अगर मैंने कभी राजनीति में आने का फैसला किया तो सबसे पहले मैं ही इसकी जानकारी दूंगा. खबरों में मेरे बारे में जो भी चल रहा है, उस पर विश्वास न करें।" 

राजनीति से पुराना नाता

संजय दत्त का राजनीति से पुराना नाता रहा है. उनके पिता मनमोहन सरकार में मंत्री रहे थे और उनकी बहन प्रिया दत्त भी सांसद रह चुकी हैं. खुद संजय दत्त अभय सिंह चौटाला के चुनाव प्रचार के लिए कई बार हरियाणा आ चुके हैं. संजय दत्त का पुश्तैनी घर हरियाणा के यमुनानगर में है.

कितनी है संपत्ति?

रिपोर्ट के अनुसार संजय दत्त की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए से ज्यादा है. वह देश के सबसे बड़े इंडिविजुअल इनकम टैक्सपेयर्स में भी गिने जाते हैं. संजय दत्त हर महीने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं. इस तरह से देखें तो हर साल उनकी कमाई 12 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है. उनके घर की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा आंकी जाती है. उनकी कमाई के कई जरिए हैं. फिल्मों में काम करने के अलावा उनका अपना प्रोडक्शन हाउस है. उसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी मोटी कमाई होती है. संजय दत्त एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 5-6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. वह हर फिल्म के लिए भी 5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से 11 दिन पहले कैसे बदल गया यूपी का समीकरण! 3 सर्वे ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget