एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: दिल्ली की 3 और सिक्किम की 1 राज्यसभा सीट के लिए चुनाव शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Election News: चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 2 जनवरी को जारी किया जाएगा. इसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. उम्मीदवार 9 जनवरी तक नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं. वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी.

Rajya Sabha Election 2024: चुनाव आयोग (ईसी) ने शुक्रवार (22 दिसंबर) को राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली की तीन और सिक्किम की एक राज्यसभा सीट के लिए 19 जनवरी को चुनाव होगा.

चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 2 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी. उम्मीदवार 9 जनवरी तक पर्चा दाखिल कर सकते हैं. मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. वोटों की गिनती शाम 5 बजे से शुरू होगी.

फरवरी 2023 तक चार सांसदों का कार्यकाल खत्म

बता दें कि आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और नारायण दास गुप्ता का छह साल का कार्यकाल अगले साल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है. इसके अलावा हिशे लाचुंगपा (सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट) का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है.

संजय सिंह 24 जुलाई से चल रहे हैं निलंबित

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं. सदन में अभद्र व्यवहार के कारण वह 24 जुलाई से राज्यसभा से निलंबित हैं.

इस बार भी AAP का ही रह सकता है दबदबा

बता दें कि दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीटों पर इस बार भी आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत तय मानी जा रही है. दरअसल, दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं और इनमें से 62 पर उसका कब्जा है, जबकि 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हैं. आप के पास यहां प्रचंड बहुमत है. अगर कोई बड़ा उलटफेर न हो तो इस बार भी आप इन तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है.

कैसे होता है राज्यसभा चुनाव

राज्यसभा सदस्यों के लिए चुनाव की प्रक्रिया लोकसभा चुनावों जैसी नहीं होती है. यहां के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं, जबकि लोकसभा सदस्य को सीधे जनता चुनती है. राज्यसभा उम्मीदवारों को लोगों की तरफ से चुने गए प्रतिनिधि वोट देते हैं.

ये भी पढ़ें

ED के समन पर गोपाल राय बोले- 'जांच एजेंसी की हकीकत हर कोई जानता है, केंद्र के इशारे पर कर रही है काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget