एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह ने कहा- वायुसेना के पास राफेल होता तो पाकिस्तान में घुसने की जरूरत नहीं होती

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब सशस्त्र बलों को लड़ाकू विमानों की सख्त जरूरत थी. तब यदि राफेल होता तो हमारे वायुसेना कर्मी को पाकिस्तान जाने की जरुरत नहीं पड़ती.

नई दिल्लीः गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि अगर वायुसेना के पास राफेल विमान होता तो उसे बालाकोट आतंकी शिविर पर हमला करने के लिए पाकिस्तानी वायुक्षेत्र में घुसने की जरूरत नहीं होती. उत्तर पूर्व दिल्ली के यमुना विहार में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह 'चमत्कार' भारतीय सरजमीं से ही संभव होता. इससे पहले प्रधानमंत्री इसी महीने कह चुके हैं कि अगर भारत के पास राफेल विमान होता तो परिणाम कुछ और होते.

राजनाथ सिंह ने कहा, 'यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान सीमा पर जब भी पाकिस्तानी सैनिक संघर्षविराम का उल्लंघन करते थे भारतीय सेना सफेद झंडा उठाती थी.' उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में मैंने आदेश दिया कि यदि पाकिस्तान एक गोली चलाये तो आप जितनी गोलियां चला सकते हैं, चलाइये.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' कटाक्ष का जवाब देते हुए गृह मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री 'प्योर' हैं और सभी समस्याओं का 'क्योर' (समाधान) हैं. कांग्रेस अध्यक्ष गांधी राफेल विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मोदी पर निशाना साधने के लिए 'चौकीदार चोर है' नारे का इस्तेमाल करते हैं.

सिंह ने कहा, 'चौकीदार चोर नहीं बल्कि 'प्योर' हैं. वह देश की सभी समस्याओं का 'क्योर' (इलाज) हैं. उनका फिर से प्रधानमंत्री बनना 'श्योर' (निश्चित) है.' उन्होंने राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाने के लिए भी कांग्रेस पर हमला बोला.

सिंह ने सवाल किया, 'हमारे प्रधानमंत्री किसके लिए पैसे लेंगे?' उन्होंने रक्षा आधुनिकीकरण टालने के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना को बार- बार के अनुरोधों के बावजूद नये विमान नहीं मिले.

उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के साथ राफेल सौदे को अंतिम रूप देकर कोई अपराध किया, जब सशस्त्र बलों को लड़ाकू विमानों की सख्त जरूरत थी. उन्होंने कहा, 'यदि राफेल होता तो हमारे वायुसेना कर्मी को पाकिस्तान जाने की जरुरत नहीं पड़ती. चमत्कार हमारी धरती से ही हो गया होता. ये लोग हमारे खिलाफ आधारहीन आरोप लगाते हैं.'

सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने मुम्बई आतंकवादी हमले के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले का बदला लिया गया. उन्होंने कहा, 'अब कांग्रेस पूछ रही है कि पाकिस्तान में कितने (आतंकवादी) मारे गए. सशस्त्र बल के वीर शव नहीं गिनते. यह काम अन्य का है.'

झारखंड: आचार संहिता उल्लंघन के 808 मामले दर्ज

कांग्रेस के ड्रीम प्रोजेक्ट पर राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस से भ्रम कैसे फैल गया ? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget