एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: जीत के लिए छोटे दल भी अपना रहे बीजेपी वाला फॉर्मूला, राजस्थान में अब इस पार्टी ने सांसद को बनाया प्रत्याशी

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने 200 में से 100 सीटों पर दूसरे दलों को कड़ी टक्कर देने का दावा किया है.

Rajasthan Election 2023 News : राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार नया प्रयोग देखने को मिल रहा है. बीजेपी की ओर से शुरू किए गए इस फॉर्मूला को अब दूसरे दल भी अपना रहे हैं. हम बात कर रहे हैं सांसदों के विधानसभा चुनाव लड़ने की. पहले बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपने 4 सांसदों को मैदान में उतारा. इसके बाद राजस्थान में 7 सासंदों को विधायक के लिए टिकट देकर पार्टी ने सबको हैरान कर दिया.

अब बीजेपी के इस फॉर्मूले पर राजस्थान की स्थानीय पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) भी चल निकली है. शनिवार (28 अक्टूबर) को पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इसमें सबसे बड़ा नाम पार्टी संयोजक और लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल का रहा, जो खुद खींवसर सीट से चुनाव लड़ेंगे.

इन लोगों को मिला है टिकट

पार्टी की सूची के मुताबिक, भोपालगढ़ से मौजूदा विधायक पुखराज गर्ग, मेड़ता से विधायक इंदिरा देवी इस बार बावरी से चुनाव लड़ेंगे, इसके अलावा परबतसर से लच्छाराम बडराड़ा, कोलायत से रेवतराम पंवार, सहाड़ा से बद्रीलाल जाट, बायतु से उमेदाराम बेनीवाल, सरदारशहर से लालचंद मुंड, सांगानेर से महेश सैनी और जोधपुर शहर से अजय त्रिवेदी को टिकट दिया है.

पहली लिस्ट में नारायण बेनीवाल का नाम नहीं 

हनुमान बेनीवाल ने 2018 विधानसभा चुनाव में खींवसर से जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 में उन्होंने नागौर से लोकसभा चुनाव जीता. इस सीट पर हुए उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल ने जीत हासिल की. हालांकि नारायण बेनीवाल का नाम पहली लिस्ट में नहीं है.

2019 लोकसभा चुनावों में बीजेपी के साथ था गठबंधन 

आरएलपी 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा था. पर केंद्र की ओर से जारी विवादास्पद कृषि कानूनों को पारित करने के बाद वह एनडीए से अलग हो गया. आरएलपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन की घोषणा की है. बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: कयास खत्म! ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, गुना और विदिशा से बीजेपी ने इनको दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget