एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत का पीएम पर विवादित बयान, कहा- उनकी सोच गंदी और फासिस्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है. राजस्थान के CM गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार (15 नवंबर) को पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री पद की गरिमा होती है, वह बयान के जरिये नेताओं पर छींटाकशी कर रहे हैं. पीएम मोदी मणिपुर क्यों नहीं गए. मणिपुर में आग लगी हुई थी और पीएम राजस्थान की जिक्र कर रहे थे. मोदी जी की सोच गंदी है और फासिस्ट है. हम काम के भरोसे ये चुनाव जीत रहे हैं.

पीएम मोदी ने मंगलवार (14 नवंबर) को बैतूल में एक जनसभा में बिना नाम लिए राहुल पर तंज कसा था. प्रधानमंत्री ने राहुल के 'मेड इन चाइना फोन' वाले बयान पर कहा था कि, 'कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है. जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है.

कांग्रेस और गहलोत सरकार पर भी पीएम साध रहे निशाना

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान में अपनी हर जनसभा में अशोक गहलोत सरकार और कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं. पिछले महीने मोदी ने कहा था कि जनता का संदेश कांग्रेस के नेताओं तक पहुंच चुका है. यहां मुख्यमंत्री गहलोत जी को भी पता है कि कांग्रेस सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है.

पीएम मोदी ने कहा था कि राजस्थान की पहचान आतिथ्य सत्कार की रही है. लेकिन पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है. मुझे ये कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि जब भी अपराध की बात आती है, तो उसमें राजस्थान टॉप पर होता है. उन्होंने कहा कि अराजकता, दंगे और पत्थरबाजी की वजह से राजस्थान का नाम बदनाम हुआ है. महिलाओं, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार के मामलों में भी आज हमारा राजस्थान सबसे ज्यादा बदनाम हो रहा है.

ये भी पढ़ें

Assembly Election 2023: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बोले, 'मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, उनकी बराबरी मुमकिन नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget