एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जाट नेता हनुमान बेनीवाल की पार्टी

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने तीसरे मोर्चे के साथ गठबंधन के लिये बहुजन समाज पार्टी के आला नेताओं, पूर्व बीजेपी विधायकों और भारत वाहिनी पार्टी के संस्थापक घनश्याम तिवाड़ी सहित अन्य नेताओं के साथ चर्चा की है.

जयपुर: जाट नेता और निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी राजनीतिक पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सूबे में सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडेगी. इसके साथ ही प्रदेश में तीसरे मार्चे का नेतृत्व करेगी. बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में इस बार उभरने वाले तीसरे मोर्चे में समान विचारधारा वाली अन्य पार्टियों को शामिल करने के लिये बातचीत अग्रिम स्तर पर जारी है. हम प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडेंगे और चुनावों के परिणाम पिछले परिणामों से भिन्न होगें. विधानसभा चुनाव परिणामों में तीसरे मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने तीसरे मोर्चे के साथ गठबंधन के लिये बहुजन समाज पार्टी के आला नेताओं, पूर्व बीजेपी विधायकों और भारत वाहिनी पार्टी के संस्थापक घनश्याम तिवाड़ी सहित अन्य नेताओं के साथ चर्चा की है. चर्चा के सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं.

बेनीवाल ने कहा कि तीसरा मोर्चा मजबूत मोर्चा होगा इसलिये बीजेपी और कांग्रेस दोनो भयभीत और चिंतित हैं क्योंकि दोनों ही पार्टियों ने सभी मुद्दों पर आमजनता को धोखा दिया है. जनता दोनों दलों से परेशान है इसलिए प्रदेश में एक मजबूत तीसरे विकल्प की आवश्यकता है.

राजस्थान विधानसभा चुनाव: कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 19 नवंबर है आखिरी तारीख

नागौर के खींवसर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने बताया, ''मैं जमीनी स्तर पर काम कर रहा हूं जिसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं. बीजेपी और कांग्रेस भ्रष्ट पार्टियां है और अब लोग विकल्प तलाश रहे हैं और इस बार मतदाताओं को विकल्प मिलेगा.'' उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी की सूची जारी होने के बाद आगामी एक दो दिनों में उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget