एक्सप्लोरर

राजस्थान: कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारे 15 मुस्लिम उम्मीदवार, बीजेपी ने सिर्फ एक को दिया टिकट

कांग्रेस ने 195 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की पूरी सूची में 15 मुस्लिम नाम शामिल किए हैं. इनमें आठ प्रत्याशी 2013 में भी चुनाव लड़ चुके हैं.

जयपुर: कांग्रेस ने राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए 15 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है. वहीं, बीजेपी की सूची में इस समुदाय से सिर्फ एक नाम है. बीजेपी ने मौजूदा विधायक और मंत्री युनुस खान को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है. राज्य विधानसभा की 200 सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सोमवार अंतिम दिन था. कांग्रेस ने 195 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की पूरी सूची में 15 मुस्लिम नाम शामिल किए हैं. इनमें आठ प्रत्याशी 2013 में भी चुनाव लड़ चुके हैं.

एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतारे गए इन नामों में किशनपोल से अमीन कागजी, तिजारा से एए खान, कामां से जाहिदा खान, सवाईमाधोपुर से दानिश अबरार, पुष्कर से नसीम अख्तर, मकराना से जाकिर हुसैन, पोकरण से सालेह मोहम्मद और शिव से अमीन खान शामिल हैं.

कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवारों में तीन नाम महिलाओं के भी हैं. इनमें जाहिदा खान के अलावा साफिया (रामगढ) और गुलनेज (लाडपुरा) शामिल हैं. रोचक है कि 2013 में साफिया और गुलनेज के पति उनकी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी थे. कांग्रेस इस बार 195 सीटों पर चुनाव लड़ रही है उसने पांच सीटें गठबंधन की पाटियों के लिए छोड़ी है.

बीजेपी ने सभी 200 सीटों के लिए प्रत्याशी उतारे हैं. इनमें मुस्लिम नाम केवल एक, युनुस खान का है. डीडवाना से विधायक और वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रहे युनुस खान को पार्टी ने बिलकुल अंतिम समय में टोंक से प्रत्याशी बनाया है, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से होगा.

राजस्थान विधानसभा चुनाव: सचिन पायलट ने टोंक सीट से भरा पर्चा, पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर थी कांग्रेस

पार्टी ने 2013 में चार मुस्लिम चेहरे उतारे थे जिनमें से युनुस खान व हबीबुर्रहमान (नागौर) जीते थे. पार्टी ने इस बार हबीबुर्रहमान को मौका नहीं दिया, जिसपर वह कांग्रेस में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें नागौर से टिकट दिया है. आपको बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में सात दिसंबर को मतदान है. चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
महंगाई होगा यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget