एक्सप्लोरर

राजस्थान: बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद बगावत का सिलसिला शुरू, लाइन में 21 और विधायक

जाहिर है ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा देरी से इसलिए कर रहे हैं ताकि बागी नेताओं को पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए ज्यादा समय न मिले.

नई दिल्ली: राजस्थान में बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद बगावत का सिलसिला शुरू हो चुका है. शुरुआत सीएम वसुंधरा राजे के करीबियों ने की है जो सरकार में हैं या रह चुके हैं. इस कड़ी में अभी और भी कई नाम जुड़ने बाकी हैं जो उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं.

सुरेन्द्र गोयल, गोरधन मेघवाल और नन्दलाल मीणा ये वो चेहरे हैं जो कल तक बीजेपी के वफादार थे. लेकिन पार्टी ने जैसे ही इनका टिकट काटा इन्होंने बीजेपी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है. शुरुआत सुरेन्द्र गोयल से हुई जो सीएम वसुंधरा के करीबी हैं. कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं लेकिन अबकी बार पार्टी ने इनका टिकट काट दिया है.

सुरेंद्र गोयल ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा, ''मैं पांच बार विधायक रहा हूं. 8 बार चुनाव लड़ा और पांच बार जीता हूं. पार्टी बताए मेरा टिकट क्यों काटा गया? उन्होंने आगे कहा, संघ के दबाव में मुझे हटाया गया क्योंकि मैं संघ के थोपे हुए एजेंडों के खिलाफ था.'' बता दें कि गोयल पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं जिसने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है.

नाखुश गोयल को बीजेपी नैतिकता की दुहाई देकर चुनाव से दूर रहने की अपील कर रही है. लेकिन पार्टी की कोशिशों पर अपने ही पानी फेरने में जुट गए हैं. इस कड़ी में जैतारण से सटे सोजत सीट से भी बगावत की गूंज उठ रही है. तो लगे हाथ प्रतापगढ़ से विधायक और वसुंधरा सरकार में जनजातीय विकास मंत्री नंदलाल मीणा भी अपनी ही पार्टी से चुटकी ले रहे हैं. वो भी तब, जब बीजेपी ने इनकी जगह इनके बेटे को मैदान में उतारा है.

राजस्थान में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाने वाले सिर्फ ये तीन चेहरे नहीं हैं बल्कि जानकारों की मानें तो बगावत करने वालों की फेहरिस्त अभी और बढ़ सकती है. लाइन में 21 और विधायक हैं जो टिकट ना मिलने की सूरत में बगावत की राह पकड़ सकते हैं.

राजस्थान: बीजेपी विधायक दीया कुमारी बोलीं- सवाई माधोपुर से टिकट कटा तो नहीं लड़ूंगी चुनाव

चुनाव में महीनेभर का भी वक्त नही बचा है. जाहिर है ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा देरी से इसलिए कर रहे हैं ताकि बागी नेताओं को पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए ज्यादा समय न मिले. सूबे में सात दिसंबर को एक चरण में वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget