एक्सप्लोरर

राहुल होंगे अगले प्रधानमंत्री और प्रियंका यूपी की अगली मुख्यमंत्री: अवतारसिंह भड़ाना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ही गुर्जर समाज को सम्मान मिलता है. वह भाजपा को हरा कर सिद्ध करेंगे कि गुर्जर समाज सम्मान के लिए जीता है. भड़ाना 1991 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे. उसके बाद 1999 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें मेरठ लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने जीत दर्ज की.

मेरठ: पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह भड़ाना ने कहा है कि देश के अगले प्रधानमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी होंगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की अगली मुख्यमंत्री होंगी. वह यहां की संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आये हुये थे.

हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुये वरिष्ठ गुर्जर नेता भड़ाना ने कहा कि उनका समाज जानता है कि उन्होंने भाजपा क्यों छोड़ी. गुर्जर समाज को सम्मान चाहिए. जहां गुर्जर समाज को सम्मान नहीं वहां वह एक पल भी नहीं रह सकते है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ही गुर्जर समाज को सम्मान मिलता है. वह भाजपा को हरा कर सिद्ध करेंगे कि गुर्जर समाज सम्मान के लिए जीता है.

पूर्व सांसद भड़ाना ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने गुर्जर समुदाय को सम्मान दिया था. उपमुख्यमंत्री से लेकर मंत्री के पदों पर गुर्जर समुदाय के लोगों की नियुक्ति की गई थी. उनके बेटे हरेन्द्र अग्रवाल मेरठ से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. इसलिए वह ईमानदार मुख्यमंत्री के ईमानदार बेटे को जिताने की अपील करने यहां आये है.

भड़ाना ने दावा किया कि इस बार राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी. कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी ने पिछड़ों, दलितों और किसानों की नहीं सुनी. भड़ाना समाज की पगड़ी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अब बदलाव लाने का वक्त है.

गौरतलब है कि भड़ाना 1991 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे. उसके बाद 1999 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें मेरठ लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने जीत दर्ज की. एक बार फिर 2004 में वह फरीदाबाद से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे और जीत हासिल की. साल 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फरीदाबाद से जीत दर्ज की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget