एक्सप्लोरर

EVM को लेकर बीजेपी MLA के वीडियो पर राहुल गांधी का तंज, कहा- ये पार्टी में सबसे ईमानदार व्यक्ति हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी विधायक बख्शीश सिंह का वीडियो ट्वीट कर कहा कि ये बीजेपी में सबसे ईमानदार व्यक्ति हैं.

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच सत्तारूढ़ बीजेपी के विधायक बख्शीश सिंह विर्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करनाल की असंध सीट से प्रत्याशी और वर्तमान विधायक सिंह लोगों से कह रहे हैं कि ‘‘बटन (ईवीएम) जो मर्जी दबा लो, निकलना फूल ही है.’’

वीडियो में सिंह लोगों से यह भी कह रहे हैं कि, ''हमें यह भी पता चल जाएगा कि किसने कहां पर वोट डाला है. इसे लेकर किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए.’’ अब इसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने वीडियो ट्वीट कर कहा, ‘‘ यह बीजेपी में सबसे ईमानदार व्यक्ति हैं.’’

वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने बीजेपी नेता बख्शीश सिंह से जवाब मांगा है. साथ ही कहा है कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है और छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं है.

विधायक की सफाई बख्शीश सिंह विर्क ने पूरे विवाद पर कहा है कि ‘फर्जी वीडियो’ है. उन्होंने कहा कि उनके विरोधी उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘एक फर्जी वीडियो को वायरल किया गया. कुछ मीडियाकर्मियों ने यह किया है और पूरी बात को घूमा दिया है. मैं चुनाव आयोग का सम्मान करता हूं और ईवीएम में मेरा विश्वास है. मैंने वोटिंग मशीन के खिलाफ कभी भी कोई बात नहीं की.’’

बीजेपी पर हमला करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा ने कहा कि भगवा दल जानता है कि लोग उसे खारिज कर देंगे, इसलिए उसके विधायक ने ऐसी टिप्पणी की. कांग्रेस नेता शमशेर गोगी और जेजेपी ने चुनाव आयोग से विर्क की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है. हरियाणा की सभी 90 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं.

हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव के लिए वोटिंग जारी है, पढ़ें LIVE अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget