एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की संपत्ति पांच साल में 9.4 करोड़ से बढ़कर 15.88 करोड़ रुपये हुई

राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी दी है कि उनके पास प्रियंका गांधी के साथ संयुक्त रूप से महरोली के सुल्तानपुर गांव में कृषि भूमि है जिसकी कीमत 1 करोड़ 32 लाख 48 हजार 284 रुपये है.

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया और यहां निवार्चन अधिकारी को उन्होंने अपना हलफनामा सौंपा. इस हलफनामे में राहुल गांधी ने अपनी चल-अचल संपत्ति, लोन, कैश से जुड़ी सारी जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की है. इसके मुताबिक पिछले 5 सालों में राहुल गांधी की संपत्ति 9.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 15.88 करोड़ रुपये हो चुकी है. साल 2014 के चुनावों में उन्होंने 9.4 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति का विवरण दिया था. यानी उनकी संपत्ति में 6.48 करोड़ रुपये का इजाफा हो चुका है. खास बात ये है कि उन्होंने 5 लाख रुपये का लोन अपनी मां सोनिया गांधी से लिया हुआ है.

राहुल गांधी के पास है 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति इस हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी के पास 5,80,58,799 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है और 10,08,18,284 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इस तरह उनके पास कुल 15 करोड़ 88 लाख 77 हजार 083 रुपये की संपत्ति है.

राहुल गांधी के पास मौजूद चल संपत्ति राहुल गांधी के पास सिर्फ 40,000 रुपये कैश में हैं और उनके पास 17 लाख 93 हजार 693 रुपये का बैंक डिपॉजिट है. उनके पास शेयरों की लिस्ट देखें तो यंग इंडियन के 1900 शेयर हैं जिनकी कीमत 19 लाख रुपये है. उनके पास पीपीएफ में 39 लाख 89 हजार 037 रुपये जमा हैं और इसके साथ ही 333.30 ग्राम सोने की ज्वैलरी है जिसकी कीमत 2 लाख 91 हजार 367 रुपये है. वहीं म्यूचुअल फंड में उनके पास 5 करोड़ 19 लाख 44 हजार 682 रुपये हैं. इस तरह कुल मिलाकर राहुल गांधी के पास 5 करोड़ 80 लाख 58 हजार 779 रुपये की चल संपत्ति है.

राहुल गांधी की अचल संपत्ति राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी दी है कि उनके पास प्रियंका गांधी के साथ संयुक्त रूप से महरोली के सुल्तानपुर गांव में कृषि भूमि है जिसकी कीमत 1 करोड़ 32 लाख 48 हजार 284 रुपये है. इसके अलावा गुरूगाम में उनके पास सिलोखेड़ा में सिग्नेचर टावर बी में कमर्शियल बिल्डिंग है जिसकी कीमत 8 करोड़ 75 लाख 70 हजार रुपये है. इस तरह उनके पास मौजूदा कुल अचल संपत्ति 10 करोड़ 08 लाख 18 हजार 284 रुपये की है.

राहुल गांधी ने लिया हुआ है 72 लाख रुपये का लोन हलफनामे में उन्होंने बताया है कि उनके पास कोई कार नहीं है और उनके ऊपर 72 लाख रुपये का कर्ज विभिन्न बैंकों और दूसरे आर्थिक संस्थानों से है. इसमें 5 लाख रुपये का लोन उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से लिया हुआ है.

साल 2017-18 में हुई कुल आय साल 2017-18 में उनके पास कुल 1 करोड़ 11 लाख 85 हजार 570 करोड़ रुपये की कुल आय थी. इस आय के पीछे उन्होंने सांसद की सैलर, रॉयल्टी से मिलने वाली आय, बॉन्ड से आने वाली आय, डिविडेंड और म्यूचुअल फंड से होने वाले कैपिटल गेन को स्त्रोत बताया है.

राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे हैं 5 मामले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हलफनामे में इस बात की जानकारी दी है कि उनके खिलाफ 5 मामले लंबित चल रहे हैं. इनमें से 2 केस महाराष्ट्र में दर्ज हैं और झारखंड, असम और नई दिल्ली में एक-एक केस दर्ज हैं.

चुनाव से ठीक पहले आडवाणी ने लिखा ब्लॉग, कहा- बीजेपी ने असहमत होने वाले को कभी 'राष्ट्र विरोधी' नहीं माना

लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग की पीएम मोदी ने की तारीफ, कहा- उत्तम रूप में BJP के सार को बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget