एक्सप्लोरर

UP Politics: लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद यूपी में एक्टिव हुए राहुल गांधी, आज प्रियंका गांधी के साथ पहुंच रहे रायबरेली

UP Politics: अमेठी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति ईरानी को हरा दिया था. वहीं, रायबरेली सीट पर राहुल गांधी ने जीत दर्ज की है.

Congress Focus On UP:  लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए उत्तर प्रदेश किसी खजाने के तौर पर उभरा है. यूपी में मिली इस सफलता को कांग्रेस आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहती है. इसे लेकर ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली ने आने वाले हैं.

रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है. ये जीत इस वजह से भी बड़ी कही जा सकती है कि अमेठी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति ईरानी को हरा दिया था. लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 सीटों पर जीत हासिल की.

राहुल-प्रियंका के आगमन पर क्या बोले किशोरी लाल शर्मा?

अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद और कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की यूपी यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका कार्यकर्ता आभार समारोह के लिए आ रहे हैं. केएल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बहुत जोश है. उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता हमेशा चाहेगी कि राहुल गांधी ही यहां से सांसद हों. उन्होंने कहा कि मैं निजी तौर पर चाहता हूं कि वो रायबरेली से सांसद रहें.

उत्तर प्रदेश में चला यूपी के दो लड़कों का जादू

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस ने यूपी में गठबंधन किया था. राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने मिलकर यूपी में कई रैलियां कीं, जिनका असर चुनावी नतीजों में भी दिखा. सपा और कांग्रेस ने बीजेपी की ओर से आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था. 

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई. वहीं, सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से संसद पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें:

इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, सरकार ने 4 फीसदी बढ़ा दिया महंगाई भत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget