एक्सप्लोरर

Punjab Election: Channi ने बढ़ाई Sidhu की मुश्किलें, क्या अब CM उम्मीदवारी को लेकर होने वाला है कांग्रेस में घमासान?

Punjab Assembly Election 2022: जालंधर की रैली के दौरान मंच से ही नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री के चेहरे की मांग राहुल गांधी से कर दी. अब मुश्किल राहुल के सामने चुनाव की है.

Punjab Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ रही हैं. नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी ने सार्वजनिक मंच से राहुल गांधी के सामने सीएम बनने का अपना-अपना दावा पेश कर दिया है. कांग्रेस के सामने समस्या ये है कि अगर सिद्धू को चेहरा बनाया तो चन्नी नाराज होंगे और अगर चन्नी को चेहरा बनाया तो सिद्धू नाराज होंगे. ऐसे में सवाल ये है कि कांग्रेस का हाथ किसके साथ?

जालंधर की रैली के दौरान मंच से ही नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री के चेहरे की मांग राहुल गांधी से कर दी. अब मुश्किल राहुल के सामने चुनाव की है.

  • चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ही सीएम बनना चाहते हैं.
  • चन्नी मौजूदा मुख्यमंत्री हैं और साथ ही दलित नेता भी हैं.
  • वहीं सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष हैं और पंजाब की सियासत का बेहद पुराना और मशहूर चेहरा हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं वो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं, लेकिन अपने आप को पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के तौर पेश कर रहे हैं. जालंधर की रैली में सिद्धू ने कहा, ‘’आपका फैसला सभी मानेंगे. जनता को संशय में ना रखें.  आप भले थोड़ा समय और लें लेकिन सीएम का चेहरा दें, हाईकमांड का हर फ़ैसला मुझे मंज़ूर होगा, लेकिन मुझे दर्शनी घोड़ा बनाकर मत छोड़ देना.’’

राहुल गांधी के सामने सिद्धू ने अपना दांव तो चल दिया लेकिन सिद्धू की राह इसलिए आसान नहीं रहने वाली क्योंकि, उनके और सीएम की कुर्सी के बीच सबसे बड़ी रूकावट मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हैं.

चन्नी ने कहा, ‘’111 दिन में ना सोया, ना सोने दिया. मुझे 111 दिन मिले, पूरा समय दो, क्रांति कर दूंगा. राहुल गांधी जी आपसे विनती है. मूझे किसी पद की चाहत नहीं है. जो सही लगे उसे चेहरा घोषित करिए. दूसरी पार्टी वाले पूछते हैं चेहरा कौन है.’’ यानी सिद्धू और चन्नी दोनों ने ही सीएम पद का दावा पेश कर दिया. राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछ कर जल्दी ही इस पर फैसला ले लिया जाएगा. लेकिन ये फैसला आसान नहीं. एबीपी न्यज और सी वोटर के सर्वे में पंजाब में सीएम की पंसद को लेकर लोगों की राय क्या है, ये भी आपको बता देते हैं.

पंजाब के लोगों से पूछा गया था कि कांग्रेस को किसके चेहरे पर चुनाव लड़ना चाहिए? इसके जवाब में-

  • 40 फीसदी लोगों ने कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरे पर कांग्रेस को चुनाव लड़ना चाहिए.
  • जबकि सिद्धू के लिए सिर्फ 21 फीसदी लोगों ने हां कहा था
  • वहीं 27 फीसदी लोगों का जवाब था कि दोनों ही नहीं
  • और 12 फीसदी लोगों ने जवाब दिया था पता नहीं.

जानकार बताते हैं कि चन्नी की दावेदारी ज्यादा मजबूत है. ऐसा क्यों है ये समझने के लिए चन्नी की सियासत को जानना होगा.

चन्नी का दावा क्यों है मजबूत?

  • पंजाब में दलितों की आबादी करीब 30 फीसदी है.
  • चन्नी रमदसिया सिख समुदाय से आते हैं.
  • चन्नी की हिंदू दलितों के साथ सिख समुदाय पर भी अच्छी पकड़ है.
  • राज्य में दलित सीएम या डिप्टी सीएम की मांग लंबे वक्त से है.
  • चन्नी को चेहरा बनाने से दलित वोट के साथ सिख वोट भी कांग्रेस को मिल सकते हैं.

अपनी ये मज़बूती चन्नी जानते हैं, इसीलिए उन्होंने सिद्धू के दावा पेश करते ही फौरन अपना दावा भी राहुल गांधी के सामने पेश कर दिया और उन्हें याद दिलाया कि आखिर क्यों कांग्रेस ने कैप्टन और सिद्धू विवाद के बीच उन्हें सीएम बनाने का फैसला किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget