एक्सप्लोरर

Punjab Election: Rahul Gandhi के सामने Sidhu-Channi ने पेश की सीएम पद की दावेदारी, आखिर किस करवट बैठेगा ऊंट?

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में आपसी कलह की वजह से कैप्टन अमरिंदर सिंह को खो चुकी कांग्रेस फिर उलझन में है. इस बार उसे नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चन्नी के बीच में से किसी एक को चुनना है.

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में कांग्रेस (Congress) अपने मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करेगी. कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सामने वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोक दी है.

पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन?

पंजाब में आपसी कलह की वजह से कैप्टन अमरिंदर सिंह को खो चुकी कांग्रेस फिर उलझन में है. इस बार उसे नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चन्नी के बीच में से किसी एक को चुनना है, लेकिन दोनों की बीच की लड़ाई कितनी तीखी है, इसकी झलक जालधंर में आयोजित राहुल गांधी की फतेह रैली में दिखी. सिद्धू ने यहां खुले मंच से राहुल के सामने सीएम चेहरे के एलान की मांग रख दी. साथ भी उसपर दावा भी ठोक दिया.

रैली में सिद्धू ने क्या कहा?

सिद्धू ने अपने भाषण में कहा, ‘’पंजाब जानना चाहता है कि कांग्रेस का सीएम का चेहरा कौन होगा? अगर इसका जवाब मिला तो पंजाब में 70 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी.’’ सिद्धू ने कहा कि उन्हें दर्शनीय घोड़ा न बना देना. मुझे फैसले लेने की ताकत देना.

सिद्धू की इस दावेदारी को मंच पर ही चुनौती मिली.  सीएम चन्नी ने कहा, ‘’मुझे 111 दिन मिले. न मैं सोया और न किसी को सोने दिया. अगर पार्टी को उनका काम पसंद आया तो मुझे पूरे 5 साल भी दो.’’ चन्नी यहीं नहीं रुके शिकायत के अंदाज में नवजोत सिद्धू को कहा कि बाहर वालों को मौका न दो कि वो हम पर सवाल उठाएं. मैं किसी पद के लिए अपनी पार्टी और पंजाब को नुकसान नहीं पहुंचा सकता.’’

राहुल गांधी ने अख्तियार किया बीच का रास्ता

मंच पर अपने दो नेतोँ के बीच इस जुबानी जंग के बाद राहुल गांधी को भी बीच का रास्ता अख्तियार करना पड़ा. राहुल ने कहा, ‘’सीएम चेहरे का एलान तो होगा लेकिन कार्यकर्ताओं से पूछकर.  साथ में ये भी नसीहत भी दी कि सिद्धू और चन्नी में से जो भी चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेगा, उसकी पूरी मदद दूसरे को करनी होगी.’’

राहुल के इस एलान से माना जा रहा है कि कांग्रेस भी आम आदमी पार्टी की तरह सीएम चेहरे के चुनाव के लिए पंजाब की जनता के बीच रायशुमारी करेगी. वैसे सिद्धू और चन्नी को लेकर एक सर्वे एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने भी कराया है. एबीपी न्यूज़ ने पंजाब के वोटरों से पूछा था कि कांग्रेस को किसके चेहरे पर चुनाव लड़ना चाहिए? इसके जवाब में-  

  • 40% लोगों ने कहा चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरे पर
  • 21% लोग सिद्धू के साथ दिखे.
  • 27% वोटर ऐसे भी थे जो दोनों को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने के पक्ष में नहीं थे.
  • जबकि 12% ने कोई राय जाहिर नहीं की.

बता दें कि सिद्धू और कैप्टन में झगड़े के बाद कांग्रेस ने दलित चेहरे को सीएम बनाकर पंजाब में नई राजनीति का एलान किया था, लेकिन अब फिर से सिद्धू की दावेदारी ने कांग्रेस को परेशानी में डाल दिया है और इसे विपक्ष भी जमकर भुना रहा है.

यह भी पढ़ें-

UP Election: सपा की 56 उम्मीदवारों की लिस्ट में बाहुबलियों-दलबदलुओं को जगह, BJP से आए दारा सिंह को यहां से मिला टिकट

Delhi News: मां के साथ दुर्व्यवहार पर सख्त दिल्ली हाईकोर्ट, बेटे और बहु को दिया घर खाली करने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget