एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री के रिश्तेदार के घर ED की रेड पर भड़की Congress, EC से शिकायत में कहा- CM Charanjit Channi को बदनाम करने की कोशिश

Punjab Assembly Election: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार के घर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के छापे की शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की है.

ED Raid on CM Charanjit Singh Channi Relative: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार के घर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के छापे की शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की है. कांग्रेस ने छापे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसे मुख्यमंत्री चन्नी को बदनाम करने की कोशिश बताया है.

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर ईडी समेत अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा की जाने वाले कार्रवाई को आचार संहिता उल्लंघन बताते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय को निर्देश देने का अनुरोध किया है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के साथ बैठक में ED छापे पर आपत्ति दर्ज कराई. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक मनु सिंघवी, रणदीप सुरजेवाला, हरीश चौधरी ने पार्टी का पक्ष रखा. 

प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब में अवैध बालू खनन के खिलाफ जारी धनशोधन निरोधी जांच के सिलसिले में की गई छापेमारी के दौरान दस करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है. इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक रिश्तेदार के ठिकाने से जब्त किए गए आठ करोड़ रुपये भी शामिल हैं.

ईडी के बयान के मुताबिक, छापेमारी के दौरान पंजाब में 'अवैध' खनन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल फोन, 21 लाख रुपये राशि से अधिक का सोना और 12 लाख रुपये कीमत की रोलेक्स घड़ी भी जब्त की गई है.

ईडी सूत्रों ने छापेमारी के दौरान मनमानी के आरोपों को खारिज किया था. साथ ही कहा था कि मंगलवार को शुरू की गई कार्रवाई उचित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की गई थी और इस दौरान न तो कोई व्यक्तिगत टिप्पणी की गई थी, न ही कोई धमकी दी गई थी.

प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद विपक्षी दलों ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस्तीफे की मांग की. BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने 'राज्य में अवैध रेत खनन में अपने परिवार के सदस्यों को संरक्षण देने पर' चन्नी के इस्तीफे की मांग की. वहीं, अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ईडी द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे के घर से करोड़ों रुपये की नकदी की बरामदगी ने हमारे उस आरोप को सही ठहराया है कि चन्नी राज्य में सबसे बड़े रेत खनन माफिया का हिस्सा हैं.

 UP Election: तीसरे चरण के लिए जल्द लिस्ट जारी करेगी BJP, अपना दल-निषाद पार्टी से सीट बंटवारे पर नहीं बनी बात

SBI Alert: एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालना है तो डालना होगा OTP, जानें कैश निकालने का नया प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget