एक्सप्लोरर

Punjab Election: सीएम चन्नी का एलान- कांग्रेस सरकार बनी तो हर साल देंगे 8 मुफ्त गैस सिलेंडर, महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये

Punjab Election: CM चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर साल 8 गैस सिलेंडर मुफ्त में देंगे. जरुरतमंद महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये देने का भी वादा किया.

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान तेजी से जारी है. सत्ता पक्ष कांग्रेस और सभी विपक्षी पार्टियां लोकलुभावन वादे करने में जुटी हैं. प्रचार अभियान के दौरान आरोप-प्रत्यारोप के साथ वोटरों को लुभाने के लिए कई वादे किए जा रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने कांग्रेस (Congress) सरकार की वापसी होने पर लोगों को मुफ्त में गैस सिलेंडर (Free Gas Cylinder) देने का वादा किया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि गरीब और जरुरतमंद महिलाओं को खास ख्याल रखते हुए आर्थिक मदद भी दी जाएगी.

8 गैस सिलेंडर मुफ्त में देने का वादा

पंजाब के मुख्यमंत्री ने एलान करते हुए कहा है कि अगर प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकार हर साल लोगों को 8 गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री चन्नी ने गरीब और जरुरतमंद महिलाओं को आर्थिक मदद के दौर पर हर महीने 1100 रुपये की राशि देने का वादा किया है. इससे पहले शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) बरनाला में कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष बांसल के हक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि बरनाला के लोग एक तरफ़ हो चुके हैं और कांग्रेस पार्टी को ही जिताना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया था कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनने जा रही है.

20 फरवरी को पंजाब में वोटिंग

इसके साथ ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को प्रचार अभियान के दौरान कैप्टन अमरिंदर, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और भगवंत मान को भी निशाने पर लिया था. बता दें कि कांग्रेस से अलग होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस प्रदेश में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोटिंग होगी. वही 10 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Punjab Assembly Election 2022: Priyanka Gandhi का हमला, कहा- BJP दिल्ली से चला रही थी Amarinder Singh की सरकार

Punjab Election 2022: एक ट्वीट से कई निशाने, CM Arvind Kejriwal ने कहा- सब मुझे गालियां दे रहे हैं, मेरा कसूर?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget