एक्सप्लोरर

Congress Defeat in Punjab: पंजाब में क्यों हारी कांग्रेस? सुनील जाखड़ ने किया खुलासा, इस नेता को बताया पार्टी पर बोझ

जाखड़ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एक महत्वपूर्ण व्यक्ति - क्या (आप) मजाक कर रहे हैं? भगवान का शुक्र है कि उन्हें सीडब्ल्यूसी में उस महिला द्वारा ‘राष्ट्रीय खजाना’ घोषित नहीं किया गया.

पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने सोमवार को चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा और उन्हें एक ‘‘बोझ’’ कहा, जिनके ‘‘लालच ने पार्टी को नीचे ला दिया.’’ जाखड़ ने बिना नाम लिए पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी पर भी निशाना साधा. कांग्रेस नेता जाखड़ उन खबरों का जिक्र कर रहे थे, जिसमें कहा गया था कि रविवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पंजाब चुनाव में कांग्रेस की हार पर चर्चा के दौरान इस बात पर चर्चा की गई कि कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व निवर्तमान मुख्यमंत्री चन्नी का समर्थन करने में कैसे विफल रहा, जिन्हें ‘‘पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा एक महत्पूर्ण व्यक्ति के तौर पर खड़ा किया गया था.’’

जाखड़ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एक महत्वपूर्ण व्यक्ति - क्या (आप) मजाक कर रहे हैं? भगवान का शुक्र है कि उन्हें सीडब्ल्यूसी में उस महिला द्वारा ‘राष्ट्रीय खजाना’ घोषित नहीं किया गया, जिन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए पहले व्यक्ति के रूप में प्रस्तावित किया था. उनके लिए वह एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हो सकते हैं लेकिन पार्टी के लिए वह केवल एक बोझ रहे हैं.’’. जाखड़ ने कहा, "शीर्ष पदाधिकारियों ने नहीं, बल्कि उनके अपने लालच ने उन्हें और पार्टी को नीचे ला दिया.’’

जाखड़ ने राज्य में अवैध खनन से संबंधित धनशोधन मामले में चन्नी के करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी का भी उल्लेख किया, क्योंकि उन्होंने चन्नी की एक तस्वीर को शीर्षक के साथ ट्वीट किया - ‘‘ईडी ने चन्नी के रिश्तेदार से 10 करोड़ रुपये जब्त किए, मुख्यमंत्री ने साजिश की बात कही.’’ आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट पर जीत हासिल की है. चुनावों में कांग्रेस की हार हुई और वह केवल 18 सीट ही जीत सकी.

ये भी पढ़ें- UP Election Result 2022: यूपी में एतिहासिक जीत लेकिन इन तीन सीटों पर जमानत भी नहीं बचा पाए बीजेपी उम्मीदवार

ये भी पढ़ें- केशव मौर्य और दिनेश शर्मा नहीं तो यूपी में कौन होगा डिप्टी सीएम? योगी के शपथ ग्रहण के लिए बड़ी तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget