एक्सप्लोरर

EVM-VVPAT के मुद्दे पर आयोग की बैठक के दौरान दिल्ली में EC दफ्तर के बाहर हुआ प्रदर्शन

मंलवार को 22 प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग जाकर ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों के मिलान को लेकर अपनी कुछ मांगे रखी थीं.

नई दिल्ली: ईवीएम-वीवीपैट (EVM-VVPAT) के मुद्दे पर चुनाव आयोग की बैठक के दौरान आयोग के बाहर कुछ लोग विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दिए. आपको बता दें कि इससे पहले आयोग के बाहर इस तरह की तस्वीर कभी सामने नहीं आई थी, जिसमें विरोध प्रदर्शन होता नज़र आया हो. कुछ लोगों ने दिल्ली में पोस्टर बैनर के साथ चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाज़ी की और विरोध प्रदर्शन किया. मंलवार को 22 प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग जाकर ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों के मिलान को लेकर अपनी कुछ मांगे रखी थीं. विपक्षों दलों की उन्हीं मांगों पर चुनाव आयोग में आज बैठक हुई. इसी दौरान बाहर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. क्या है विपक्षी दलों की मांग 21 मई को 22 विपक्षी दलों ने ईवीएम में गड़बड़ी के मुद्दे पर चुनाव आयोग से मुलाकात की. मुलाकात में विपक्षी पार्टियों ने वीवीपीएटी की पर्चियों की पहले मिलान की मांग की. इसके साथ ही सभी दलों ने आयोग के सामने देश के तमाम हिस्सों से ईवीएम को लेकर आ रही खबरों को लेकर भी अपनी बात रखी. विपक्षी पार्टियों ने आयोग के सामने मांग रखी कि एक विधानसभा में जिन पांच वीवीपीएटी की पर्चियों का मिलान होना है, उन्हें काउंटिंग से पहले गिना जाए. 19 मई (रविवार) को आखिरी चरण की मतगणना हुई थी, जिसके बाद से देशभर के कई हिस्सों से ईवीएम से जुड़ी कई खबरें आईं. कुछ वीडियो भी सामने आए. स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए गए. इन सब के आधार पर विपक्षी दलों ने ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका ज़ाहिर की. हालांकि मंगलवार को भी चुनाव आयोग ने इन तमाम आरोपों को नकार दिया. इस बीच नतीजे आने से पहले ईवीएम और वीवीपीएटी के मुद्दे पर कांग्रेस, एसपी, बीएसपी, तृणमूल कांग्रेस सहित सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग का रुख किया. नेता कर रहे हैं स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा ईवीएम को लेकर इतना हंगामा मचा हुआ है कि विपक्षी दल के नेता ईवीएम के लिए चौकीदार बन गए हैं. कई नेताओं ने कल अपने-अपने लोकसभा सीटों के स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया. भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह कल रात स्ट्रॉन्ग रूम का जायजा लेने पहुंचे. यूपी के फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर ने भी स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा जांची. इसके अलावा मेरठ से महागठबंधन उम्मीदवार हाजी याकूब भी स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा करने पहुंचे. जबकि बिहार के वैशाली में महागठबंधन उम्मीदवार शिवचंद्र राम तो स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर डेरा डालकर बैठे हुए हैं. ओपी रावत ने कहा ईवीएम में छेड़छाड़ संभव नहीं ईवीएम पर खूब सवाल उठ रहे हैं, लेकिन पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने कहा कि ईवीएम में छेड़ छाड़ और बदलना संभव ही नहीं है. नई ईवीएम में थोड़ी भी छेड़छाड़ करने से मशीन फैक्टी मोड में चली जाती है. इसलिए छेड़छाड़ संभव नहीं है.

ये भी पढ़ें:

ईवीएम विवाद: राजनीतिक दलों ने अपने कार्यकर्ताओं से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा

दिल्ली: बेटे ने प्रोपर्टी के लिए चाकू गोदकर पिता की हत्या की, गिरफ्तार

साल 2017-18 में क्षेत्रीय पार्टियों में BJD को डोनेशन में मिले सबसे ज्यादा पैसे- ADR

विपक्ष ने की EVM और VVPAT के मिलान की मांग, चुनाव आयोग की बैठक आज, जानें 10 बड़ी बातें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget