एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने मोदी पर साधा निशाना, कहा- अहंकार तो दुर्योधन का भी नष्ट हुआ था

Lok Sabha Election 2019: पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले राजीव गांधी को लेकर टिप्पणी की थी.

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने मोदी की तुलना दुर्योधन से करते हुए कहा कि ऐसा अंहकार दुर्योधन में भी था और उसका अहंकार नष्ट हुआ. दरअसल, प्रियंका गांधी पीएम मोदी के राजीव गांधी पर दिए बयान की वजह से गुस्से में हैं.

प्रियंका गांधी आज हरियाणा के अंबाला में कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा के लिए प्रचार करने पहुंची. प्रियंका गांधी ने कहा, ''ये चुनाव कोई एक परिवार के लिए नहीं है, ये चुनाव पूरे देश को बचाने के लिए है. दुर्योधन का अंहकार भी कृष्ण के सामने खत्म हो गया था. इसी तरह से इनका अंहकार भी खत्म होगा.''

प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के प्रचार में बीजेपी के नेता कभी ये नहीं कहते कि उन्होंने जो वायदे किये थे वो पूरे किये या नहीं. कभी शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं, तो कभी मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं.

प्रियंका गांधी ने मोदी पर हमला करने वक्त राष्ट्रकवि दिनकर की कविता की चंद लाइनें भी रैली में सुनाई. प्रियंका गांधी ने दिनकर की कविता कृष्ण की चेतावनी के एक हिस्से का पाठ किया. 'जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान कुपित होकर बोले-जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हां, हां दुर्योधन! बांध मुझे।'

बता दें कि कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने राजीव गांधी को लेकर निशाना साधा था. इसके बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जवाब दिया था. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ''शहीदों के नाम पर वोट माँगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया. जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी. हां मोदी जी यह देश धोकेबाज़ी को कभी माफ नहीं करता.''

वहीं राहुल ने मोदी को ट्वीट कर कहा था, ''मोदी जी लड़ाई खत्म हो चुकी है. आपका कर्मा इंतजार कर रहा है. मेरे पिता के बारे में ऐसे कहकर आप बच नहीं सकते हैं.''

लोकसभा चुनाव LIVE: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर 'महाभारत' वाला अटैक, बोलीं- दुर्योधन का भी अहंकार खत्म हुआ था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget