एक्सप्लोरर

Election 2022: चुनावी मौसम में कैसा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुटीन, खुद ही जान लाजिए आप

PM Modi Routine: दोपहर को प्रधानमंत्री ने तीन राज्यों की चुनावी रैलियों को संबोधित किया. इससे पहले संसद भवन में ही पांच अलग-अलग क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात भी की.

Five State Assembly Election 2022: पांच राज्यों के चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का दिन बेहत व्यस्त गुजर रहा है. एक तरफ सरकारी कामकाज और  दूसरी ओर चुनावी कार्यक्रम. इन सबके बीच प्रधानमंत्री जबरदस्त तालमेल बनाए हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिन की शुरुआत सरकारी आवास पर ईमेल चेक करके की. अखबारों और समाचारों पर नजर डाली अपने पसंदीदा चैनल पर खबरें देखी और फिर संसद भवन आ गए. कुछ ज़रूरी राजनीतिक बैठक कर वे सुबह सवा ग्यारह बजे राज्यसभा में अपनी सीट पर बैठ गए. साढ़े ग्यारह बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया. कांग्रेस को घेरा और विपक्ष के सवालों पर प्रहार किया.

दोपहर को प्रधानमंत्री ने तीन राज्यों की चुनावी रैलियों को संबोधित किया. इससे पहले संसद भवन में ही पांच अलग-अलग क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात भी की. दोपहर दो बजे उत्तराखंड की वर्चुअल रैली को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया और फिर जरूरी मुलाकातें और बैठकें कीं. भविष्य की रूपरेखा से जुड़ी इन बैठकों के बाद प्रधानमंत्री ने पंजाब की रैली को संबोधित किया. उससे पहले दोपहर का भोजन भी बैठकों में से समय निकालकर उन्होंने किया. बैठकों के दौर के बीच शाम को उत्तर प्रदेश की वर्चुअल रैली को उन्होंने संबोधित किया. आज भी देर रात तक प्रधानमंत्री की सरकारी बैठकों, अंतर-राष्ट्रीय फोनकॉल और फिर कुछ किताबों के पठन-पाठन का शेड्यूल रहा.


Election 2022: चुनावी मौसम में कैसा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुटीन, खुद ही जान लाजिए आप

सोमवार को ऐसा गुजरा पीएम का दिन

इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर तकरीबन डेढ़ घंटे लंबा भाषण दिया. रात साढ़े दस बजे तक का उनका समय संसद में बैठकें करने और आगुंतकों से मुलाकात की व्यस्तता के बीच बीता. देर रात संसद से निकलने के बाद वे अपने सरकारी आवास लोक कल्याण मार्ग में भी कुछ सरकारी फाइलें देखने और जरूरी फोन कॉल्स में व्यस्त रहे. उससे पहले दोपहर साढ़े बारह बजे प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की पांच जिलों की वर्चुअल रैली को संबोधित किया, इसके बाद दोपहर ढाई बजे के आस-पास उन्होंने उत्तराखंड की वर्चुअल रैली को सम्बोधित किया. फिर शाम को लोकसभा में भाषण और जरूरी बैठकें कीं.

बुधवार को कुछ ऐसा होगा शेड्यूल

बुधवार का दिन भी ऐसे ही व्यस्तता से भरपूर रहने वाला है. गुरुवार के दिन से प्रधानमंत्री फिजिकल रैली की शुरुआत करने वाले हैं. वे अब लगातार हवाई यात्राओं और लम्बे थकाऊ चुनावी अभियान में व्यस्त होने वाले हैं. बुधवार को उनकी पहले उत्तराखंड के लिए, फिर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में और फिर गोवा के मापूसा में फिजिकल रैली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज 16 से 18 घंटे काम करते हैं. चुनावी मौसम में सरकारी काम और चुनाव प्रचार के बीच तालमेल बहुत कठिन हो जाता है. इसलिए अब जब लंबी थकाऊ हवाई यात्रायें शुरू होंगी. इन हवाई यात्राओं के बीच वे जरूरी सरकारी काम और फाइल साथ लेकर चलते हैं, ताकि देश के जरूरी कामकाज, चुनावी आपाधापी में न रुके.


Election 2022: चुनावी मौसम में कैसा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुटीन, खुद ही जान लाजिए आप

ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: क्यों पीएम मोदी ने राज्यसभा में किया मुलायम सिंह यादव, शरद पवार और प्रकाश सिंह बादल को याद?

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: अखिलेश यादव के समर्थन में उतरीं Mamata Banerjee, CM योगी से पूछा- गंगा में जब लाशें फेंकी जा रही थीं, तब आप कहां थे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget