एक्सप्लोरर

सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंचे नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाया दही-चीनी

Rashtrapati Bhavan: नरेंद्र मोदी ने सरकार गठन से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए न्यौता दिया.

Rashtrapati Bhavan: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद एनडीए की सरकार बनने जा रही है. गठबंधन के घटक दलों ने नरेंद्र मोदी को शुक्रवार (07 जून) को अपना नेता चुन लिया. इसके बाद नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करने राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने सरकार बनाने का दावा किया. इस दौरान राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को दही चीनी खिलाई.

राष्ट्रपति मुर्मू ने एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को केंद्र में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. नरेंद्र मोदी 9 जून (रविवार) को शाम 7:15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत करने वाला पत्र दिया है और शपथ ग्रहण समारोह के लिए उपयुक्त समय के बारे में जानकारी मांगी है. उन्होंने उन मंत्रियों की लिस्ट भी मांगी है जो उनके साथ शपथ लेंगे.

'NDA को तीसरी बार देश की सेवा करने का मिला अवसर'

मीडिया को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि 18वीं लोकसभा एक प्रकार से नई ऊर्जा, युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने की इरादे वाली ये लोकसभा है. आजादी का अमृत महोत्सव के बाद का ये पहला चुनाव है. ये एक प्रकार से वो 25 वर्ष हैं, जो हमारे अमृतकाल के 25 साल हैं. मोदी ने आगे कहा कि एनडीए सरकार को तीसरी बार देश की सेवा करने का देशवासियों ने अवसर दिया है. मोदी ने कहा कि ये अवसर देने के लिए मैं देशवासियों का एक बार फिर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.

मोदी तीसरी बार बनेंगे देश के प्रधानमंत्री 

इस दौरान एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज सुबह एनडीए की बैठक हुई, जिसमें गठबंधन के मित्रों ने मुझे इस जिम्मेदारी के लिए चुना है. एनडीए के सभी सहयोगियों ने राष्ट्रपति को इस बारे में सूचित किया और राष्ट्रपति ने मुझे फोन करके प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत किया. उन्होंने मुझे शपथ ग्रहण समारोह और कैबिनेट मंत्रियों की सूची के बारे में बताया. मैंने उन्हें बताया है कि 9 जून की शाम हमारे लिए उपयुक्त होगी." 

लालकृष्ण आडवाणी का आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे नरेंद्र मोदी

एनडीए संसदीय दल का नेता चुनने के बाद मोदी ने तुरंत बाद भारत रत्न और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. आडवाणी से मुलाकात के बाद वे मुरली मनोहर जोशी के आवास पर गए. यहां से निकलने के बाद नरेंद्र मोदी भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. बता दें कि, बीजेपी के नेत्रत्व वाले एनडीए को 293 सीट मिली हैं और 543 सदस्यीय लोकसभा में उसे बहुमत प्राप्त है.

ये भी पढ़ें: लालकृष्ण आडवाणी का आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे नरेंद्र मोदी, वीडियो में देखें कैसी रही मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget