एक्सप्लोरर

अभिनेता प्रकाश राज बोले- बीजेपी और कांग्रेस वादे पूरे नहीं करते इसलिए निर्दलीय चुनाव लड़ रहा हूं

Lok Sabha Election 2019: प्रकाश राज ने बीजेपी और कांग्रेस पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है.

Lok Sabha Election 2019: अभिनेता से नेता बने प्रकाश राज कर्नाटक की बेंगलूरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. नामांकन दाखिल कर चुके प्रकाश राज का मानना है कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने लोगों से जो वादे किए हैं, वो पूरे करने में नाकामयाब रही हैं.

बेंगलूरु की सेंट्रल सीट पर प्रकाश राज का मुकाबला बीजेपी के पी सी मोहन और कांग्रेस के रिजवान अरशद से है. टीवी चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए प्रकाश राज ने बीजेपी सांसद पी सी मोहन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ''10 साल से वो घर पर बैठकर ही चुनाव जीत रहे हैं. उनके लिए यह एक बिजनेस बन गया है. हम गलत लोगों को चुनने के लिए जिम्मेदार हैं. अब कर्नाटक और भारत विकल्प देने के लिए तैयार है.''

कांग्रेस ने प्रकाश राज पर नॉन बीजेपी वोट बांटने का आरोप लगाया है. इस पर प्रकाश राज ने कहा, ''अगर ऐसा है तो उन्हें पहले चुनाव जीतने में कामयाब होना चाहिए था. कांग्रेस यहा से 10 साल से हारती आ रही है. उन्हें इस बात के बारे में कोई शिकायत नहीं करनी चाहिए.''

बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रकाश राज ने माना है कि अभिनेता के तौर पर जो छवि उनकी रही है उसका फायदा चुनाव में मिलेगा. उन्होंने कहा, ''पिछले 20 साल से लोग मुझे जानते हैं. यहां ऐसे लोग हैं जो कि पी सी मोहन और रिजवान को नहीं जानते हैं. लेकिन ऐसा कोई भी नहीं है जो प्रकाश राज को नहीं जानता हो. मेरी सिर्फ एक नेता ही नहीं बल्कि एक लेखक के तौर पर भी पहचान रही है.''

प्रकाश राज ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ''बीजेपी और कांग्रेस खाली वायदे करते हैं. उन्हें पूरा नहीं करते. बीजेपी सिर्फ नमो अगेन के नारे दे रही है. वहीं कांग्रेस सिर्फ राज्य को देखकर हिसाब लगा रही है. शिक्षा, पानी और स्वास्थ्य का क्या हाल है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget