एक्सप्लोरर

Rajasthan Shikhar Sammelan: राम मंदिर 1992 में ही बन चुका है, बस भव्य बनना बाकी है- प्रकाश जावड़ेकर

प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि क्यों जनता को एक बार फिर राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार को वापस लाने के लिए वोट करना चाहिए.

Rajasthan Shikhar Sammelan: देश के पांच राज्यों में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला वहां की जनता को करना है. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम में चुनाव संपन्न हो चुका है. अब आने वाले 7 दिसंबर को राजस्थान में विधानसभा का चुनाव है. चुनाव के मौसम में आज एबीपी न्यूज के राजस्थान शिखर सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री और राजस्थान में बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने अपनी बात सामने रखी. उन्होंने बताया कि क्यों जनता को एक बार फिर राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार को वापस लाने के लिए वोट करना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 2014 से 2018 तक राजनीति बदली है. बीजेपी 6 राज्यों से 19 राज्यों तक सत्ता में पहुंच चुकी है. राजस्थान में इस बार इतिहास बदलेगा और फिर से बीजेपी की वापसी होगी. बता दें कि लगातार कई विधानसभा चुनावों से यह इतिहास रहा है राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदल जाती है.

राम मंदिर 1992 में ही बन चुका है- जावड़ेकर राम मंदिर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर तो 1992 में ही बन चुका है, बस उसका भव्य स्वरूप में आना बाक़ी है. हर रोज हज़ारों लोग दर्शन कर रहे हैं. राम मंदिर पर कानून लाने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा, थोड़ा इंतज़ार कीजिए होता है क्या? मंदिर भव्य बनकर रहेगा.

जावड़ेकर ने बताया कि वसुंधरा सरकार ने 7 हजार गांवों में पक्की सड़कें बनाईं और 5 हजार गांवों को अपग्रेड किया. इस सवाल पर कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लोगों से मिलती नहीं हैं, इस पर उन्होंने कहा कि वह सब से मिलने लगी हैं और इसीलिए वसुंधरा ने राजस्थान गौरव यात्रा निकाली.

राजस्थान में बागियों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, बीजेपी में बागियों के लिए जगह नहीं है. मोदी जी, तो पूरी टीम बदल देते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, बीजेपी पूरी पार्टी ही परिवार है.

राजस्थान में कल से शुरू करेंगे कमल दिया अभियान- प्रकाश जावड़ेकर केंद्रीय मंत्री ने बताया, ''राजस्थान में हम कल से कमल दिया अभियान की शुरुआत करेंगे. अमित शाह से लेकर आम कार्यकर्ता हर घर जाएगा और कमल रूपी दिया जलाएगा.'' उन्होंने कहा कि बूथ हमारी ताकत है और इसी ताकत पर जीतेंगे. लगन, मेहनत और प्रतिभा कांग्रेस में नहीं है.

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कसा तंज कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के मन में सचिन पायलट का नाम है. लेकिन उसे बता नहीं सकते हैं क्योंकि बाकी किस तरह से रिएक्ट करेंगे इसका डर है. राहुल के मंदिर जाने को लेकर उन्होंने कहा कि जिस दिन वो कांग्रेस अध्यक्ष बने उस दिन मंदिर क्यों नहीं गए. मंदिर जाना राहुल गांधी के लिए केवल चुनावी मुद्दा है.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आखिर में दावा किया कि राजस्थान में बीजेपी की फिर से वापसी होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget