एक्सप्लोरर

Prashant Kishor ने किया बड़ा दावा- 2024 में BJP को हराना संभव, सुझाया वो फॉर्मूला, जिससे विपक्ष की बन सकती है बात

Prashant Kishor Latest News: उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए एक विपक्षी मोर्चा बनाने में मदद करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को 2024 के आम चुनावों में हराया जा सकता है.

Prashant Kishor on 2024 Electons: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि वो 2024 में बीजेपी को हराया जा सकता है. उन्होंने कहा कि वो ऐसा करने के लिए विपक्षी मोर्चा बनाने में मदद करना चाहते हैं. भले ही आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों का परिणाम प्रतिकूल क्यों न हों, पर ये संभव है. ये चुनाव आम चुनावों के लिए सेमीफाइनल कहे जा रहे हैं. जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या 2024 में बीजेपी को हराना संभव है. इस सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा हां. क्या मौजूदा फॉर्मेशन के साथ ऐसा हो सकता है? प्रशांत किशोर ने इसका जवाब नहीं में दिया.

NDTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इसके लिए थोड़े से समायोजन और थोड़े से बदलाव की जरूरत है. अगर कोई दल टीएमसी, कांग्रेस या कोई अन्य दल, बाकी दलों को इकट्ठा करता है, अपने संसाधनों का इस्तेमाल करता है और नए सिरे से रणनीति शुरू करता है तो विपक्ष 250 से 260 सीटों तक पहुंच सकता है, ये अभी के नंबर के हिसाब से है. सिर्फ पार्टियों के साथ आने से काम चलने वाला नहीं है. आपको सही तरीके से एक संगठन बनाने की जरूरत है.

इन 200 सीटों पर था कड़ा मुकाबला

उन्होंने उन करीब 200 सीटों का भी जिक्र किया, जिनपर बीजेपी-कांग्रेस के बीच करीबी लड़ाई देखी गई थी. उन्होंने विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि हो सकता है बीजेपी इसे जीत ले और फिर 2024 में हारे. उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी जो बीजेपी को हराना चाहे, उसके पास कम से कम 5 से 10 साल का विजन होना चाहिए. यह पांच महीने में नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि व्यक्ति नहीं हमारे देश में मजबूत विपक्ष की आवश्कता है.

बीजेपी को हराने का ये है फॉर्मूला

अपने लक्ष्य का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए उत्तर और पश्चिम की 100 सीटें जीतना जरूरी है. मैं 2024 के लिए एक विपक्षी मोर्चा बनाने में मदद करना चाहता हूं, जो 2024 में मजबूत लड़ाई दे सके. अगर आप बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल की करीब 200 सीटें भी जीत लें तब भी आप बीजेपी को हरा नहीं सकते. अपनी पॉपुलारिटी के दम पर बीजेपी 50 ऑड सीट्स जीतने में सफल होगी. बाकी की 350 सीटों पर बीजेपी स्वीप कर रही है. एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में साफ कहा है कि वो कांग्रेस में शामिल होने जा रहे थे. उन्होंने ये भी कहा कि वो कांग्रेस पार्टी को काफी मानते भी हैं. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ममता बनर्जी और टीएमसी का भी जिक्र किया. 

कांग्रेस के साथ चली 5 महीने तक बात

प्रशांत किशोर ने कहा कि भले ही मैं कांग्रेस में जाना चाह रहा था, लेकिन मेरी और उनकी सोच नहीं मिल पाई. करीब 4-5 महीने तक कांग्रेस से बातचीत हुई, लेकिन कुछ हो नहीं पाया. टीएमसी को लेकर पीके ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी अब पश्चिम बंगाल से बाहर निकलना चाहती है. वो देशभर में अपना संगठन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. टीएमसी के साथ आई-पैक काम करता रहेगा. बता दें कि आई-पैक प्रशांत किशोर की ही कंपनी है, जो चुनावी रणनीति बनाने का काम करती है. 

ये भी पढ़ें- Uttar Pradesh Poll of Polls: UP के पोल ऑफ पोल्स में अखिलेश को बड़ा झटका, BJP की बल्ले-बल्ले, बस इस एक सर्वे में बन रही है SP की सरकार

ये भी पढ़ें- Elections 2022: वीडियो वैन के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग ने जारी किए दिशानिर्देश, एक स्थान पर 30 मिनट से ज्यादा रुकने पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget