एक्सप्लोरर

Poll of Polls: हिमाचल चुनाव में  अरविंद केजरीवाल की AAP को कितनी सीटें, जानिए पोल ऑफ पोल्स के नतीजे 

Poll of Polls: आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में कितनी सीटें जीत सकती है. आइए देखते हैं पोल ऑफ पोल्स...

Himachal Pradesh Election 2022: आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हिमाचल की जनता दिल्ली और पंजाब की ओर देख रही है. उन्हें एक ईमानदार सरकार चाहिए. हालांकि हिमाचल की जनता आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का साथ 12 नवंबर को होने वाले चुनाव में दोती है या नहीं इसका पता तो आठ दिसंबर को आने वाले नतीजे में चल जाएगा, लेकिन फिलहाल आम आदमी पार्टी के लिए एबीपी सी-वोटर समेत दूसरे सभी अन्य ओपिनियन पोल इस बात की तरफ इशारा कर रही है कि राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आप को एक भी सीट जीतने में मुश्किल होगी.

क्या हैं एबीपी सी-वोटर पोल के अनुमान

एबीपी सी-वोटर के सर्वे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है. इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी इस बार हिमाचल में 31 से 39 सीट जीत सकती है. वहीं कांग्रेस भी काफी करीब नजर आ रही है. कांग्रेस को सर्वे में 29 से 37 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. यानी राज्य में कांटे की टक्कर देखी जा सकती है. 

वहीं पहली बार पहाड़ चढ़ने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है. सर्वे के मुताबिक AAP को शून्य से एक सीट मिल सकती है. बता दें कि 68 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 35 जादुई आंकड़ा है. 

इंडिया टीवी-मैटराइज पोल

इंडिया टीवी-मैटराइज पोल में भी आम आदमी पार्टी को हिमाचल में न के बराबर सीटें मिलने का अनुमान है. सर्वे में आम आदमी पार्टी को अन्य में ही शामिल किया गया है. सर्वे के मुताबिक अन्य को एक से लेकर तीन सीटें तक मिल सकती हैं. 

वहीं इंडिया टीवी-मैटराइज पोल के मुताबकि राज्य में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन रही है. बीजेपी हिमाचल में अबकी बार 38 से 43 सीटें जीतकर सरकार बना सकती है. वहीं कांग्रेस की झोली में 24 से 29 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है. 

रिपब्लिक पी-मार्क सर्वे

हिमाचल प्रदेश में रिपब्लिक पी-मार्क सर्वे में भी बीजेपी की ही सरकार बनती हुई दिख रही है. इस सर्वे में भी  आम आदमी पार्टी को शून्य से एक सीट मिलने का अनुमान है. वहीं, बीजेपी को राज्य में 37 से लेकर 45 सीटें मिल सकती हैं और कांग्रेस को 22 से 28 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget