एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: लेफ्ट के गढ़ में बीजेपी ने ज‍िस मह‍िला प्रोफेसर को द‍िया ट‍िकट, PM मोदी ने लगाया उन्हें फोन, जानें क्या हुई बात

Lok Sabha Elections: बीजेपी ने केरल की अलत्‍तूर (एससी आरक्ष‍ित) लोकसभा सीट से प्रोफेसर टीएन सरासू को कैंड‍िडेट के रूप में उतारा है. पीएम मोदी ने फोन कर उनसे उनके कैंपेन के बारे में जानकारी ली. 

PM Narendra Modi: बीजेपी ने केरल के अलत्‍तूर (एससी आरक्ष‍ित) लोकसभा सीट से प्रोफेसर टीएन सरासू (TN Sarasu) को चुनावी मैदान में उतारा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (26 मार्च, 2024) को बीजेपी कैंड‍िडेट सरासू को फोन क‍िया है और उनसे उनके कैंपेन के बारे में जानकारी ली. साथ ही राज्‍य से जुड़े कई मसलों पर भी बातचीत की.

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, पीएम मोदी ने मह‍िला प्रोफेसर सरासू को फोन को करके पूछा क‍ि अभियान कैसा चल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने सहकारी बैंक घोटाले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्‍वासन भी द‍िया. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा है कि अगर गरीब का पैसा है तो उन्हें दिया जाए.  

'गरीबों का बैंक में जमा पैसा लूट रही सत्तारूढ़ पार्टी'    

उन्‍होंने बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को बताया क‍ि सीपीआई (एम) नेताओं की ओर से शास‍ित केरल में सहकारी बैंकों को लेकर एक समस्या है. उन्‍होंने सीपीआई (एम) पर आरोप लगाते हुए कहा क‍ि वो गरीबों का बैंक में जमा पैसा लूट लेते हैं. उनको उनका पैसा वापस नहीं म‍िल रहा है. यहां के लोगों की ओर से इसको लेकर बड़ी शिकायत की जा रही है. उन्‍होंने प्रधानमंत्री से आग्रह करते हुए पूछा क‍ि क्या आप (पीएम) इसके खिलाफ कुछ कर सकते हैं?

'जनता से जुड़े मुद्दों का उठाना अच्‍छी बात' 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर प्रसन्‍नता जताई क‍ि एक उम्मीदवार के रूप में आप (टीएन सरासू) जनता से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं. यह किसी भी जनप्रत‍िन‍िध‍ि के लिए अच्छी बात है. पीएम मोदी ने सरासू की ओर से उठायी गई समस्‍या को लेकर यह भी कहा क‍ि उन्‍होंने इस बार में सुना है. मेरे पास इसके बारे में कुछ डिटेल्‍स हैं. पीएम मोदी ने कहा क‍ि यह सही है कि बहुत सारे गरीब लोग इस समस्या से प्रभावित हुए हैं.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी प्रत्‍याशी सरासू को आश्‍वस्‍त क‍िया क‍ि सरकार इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और यह सुनिश्चित करेंगे कि गरीबों को न्याय मिले. इस मामले पर कानूनी सलाह ली जाएगी.  

2019 में बीजेपी में शाम‍िल हुईं थीं सारसू 

आपको बता दें, बीजेपी की ओर से 25 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी की गई कैंड‍िडेट्स की 5वीं ल‍िस्‍ट में केरल की अलत्‍तूर लोकसभा सीट से रिटायर्ट प्रोफेसर टीएन सरासू का नाम भी शाम‍िल था. सारसू सरकारी सेवा से 2016 में रिटायर हुई थीं और 2019 में बीजेपी में शामिल हुईं थीं. 

यह भी पढ़ें: ED Raids: लोकसभा चुनाव के पहले अब UP में भी ED की छापेमारी, अलीगढ़ समेत देश के इन शहरों से करोड़ो की प्रॉप्रटी की जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget