एक्सप्लोरर

न्यूनतम आय गारंटी: PM मोदी का राहुल गांधी पर बड़ा वार, कहा- जो खाते नहीं खुलवा सके वो पैसे देने की बात कर रहे हैं

कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर उसकी सरकार बनती है तो देश के 20 प्रतिशत गरीबों को सालाना 72,000 रुपये सीधे खाते में दिये जाएंगे. इससे करीब 5 करोड़ गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा.

मेरठ: कांग्रेस के न्यूनतम आय गारंटी स्कीम के चुनावी वायदों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला बयान दिया है और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मेरठ में बीजेपी की एक रैली में कहा कि जो आज तक गरीबों का बैंक खाता नहीं खुलवा सके वो आज कहते हैं कि खाते में पैसे डालेंगे.

पीएम मोदी ने कहा, ''जब मैं बैंक खाते खुलवाता था तो कुछ बुद्धिमान लोग कहते थे कि देश में बैंक ही नहीं है खाते से क्या होगा? जो 70 साल में गरीब का खाता नहीं खुलवा सके वो आज कहते हैं कि खाते में पैसे डालेंगे.''

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वादा किया है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो देश के 20 प्रतिशत गरीबों को सालाना 72,000 रुपये सीधे खाते में दिये जाएंगे. इससे करीब 5 करोड़ गरीबों को लाभ मिलेगा.

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ''अपना हिसाब दूंगा ही और साथ-साथ दूसरों का हिसाब भी लूंगा. ये दोनों काम साथ-साथ चलेंगे. तभी तो होगा हिसाब बराबर. चौकीदार हूं भई, और चौकीदार कोई नाइंसाफी नहीं करता. हिसाब होगा, सबका होगा, बारी बारी से होगा.''

रघुराम राजन ने कहा- न्यूनतम आय गारंटी के संबंध में राहुल गांधी ने सलाह ली, योजना लागू करने लायक

उन्होंने कहा, ''आज एक तरफ नए भारत के संस्कार हैं, तो दूसरी तरफ वंशवाद और भ्रष्टाचार का विस्तार है. एक तरफ दमदार चौकीदार है, तो दूसरी तरफ दागदारों की भरमार है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''महामिलावटियों के राज में बेटियों को इंसाफ मिलता था क्या? इनकी सरकार में गुंडे और बदमाश बेलगाम थे कि नहीं ? क्या इनकी सरकार में देश सुरक्षित रह सकता है? जब से यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है तब से गुंडे बदमाशों में भय बना हुआ है.''

राहुल गांधी का एक और चुनावी मास्टरस्ट्रोक, बोले- सरकार बनी तो बिजनेस शुरू करने के लिए 3 साल नहीं लेनी होगी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'

वीडियोज

Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात
Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात
Siwet Tomar ने Shahzad Poonawalla से Physical Confrontation पर तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
Embed widget