एक्सप्लोरर

PM Modi’s Visit: आज मिशन दक्षिण पर पीएम मोदी, एक साथ दो वंदे भारत की देंगे सौगात, चेन्नई एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का होगा उद्घाटन

Karnataka Visit: पीएम मोदी 8-9 अप्रैल को दक्षिण भारत के 3 राज्यों का दौरा करेंगे. दो दिनों में वे तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक जाएंगे और राज्यों को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे.

PM Modi’s Karnataka Visit: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के सियासी दौरों का सिलसिला तेज हो गया है. पीएम मोदी 8 और 9 अप्रैल को दक्षिण भारत के तीन राज्यों का दौरा करेंगे. इन दो दिनों में पीएम मोदी तेलंगाना और तमिलनाडु जाएंगे और इस दौरान राज्यों को कई सौगातें देंगे. इसके बाद पीएम मोदी चुनावी राज्य कर्नाटक भी जाएंगे. बता दें कि चुनावों की तारीखों का एलान किए जाने के बाद ये प्रधानमंत्री का पहला कर्नाटक दौरा होगा. 

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सबसे पहले तेलंगाना जाएंगे. 8 अप्रैल, 2023 को लगभग 11:45 बजे वे तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. यहां से वे सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद दोपहर लगभग 12:15 बजे पीएम मोदी हैदराबाद के परेड ग्राउंड में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में शिरकत करेंगे. इस दौरान वे हैदराबाद में एम्स बीबीनगर, पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा रेलवे से संबंधित अन्य विकास परियोजनाओं की भी सौगात देंगे. 

तमिलनाडु को वंदे भारत की सौगात
8 अप्रैल को ही पीएम मोदी तमिलनाडु जाएंगे. वे दोपहर करीब 3 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां चेन्नई एयरपोर्ट के न्यू इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद शाम चार बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे जहां वे चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा चेन्नई में ही पीएम मोदी श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ समारोह में भी शामिल होंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

मिशन 2024 के लिए दक्षिण राज्यों को साधने की कोशिश
वहीं 9 अप्रैल को पीएम मोदी चुनावी राज्य कर्नाटक पहुंचकर बांदीपुर टाइगर रिजर्व और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी शिविर का दौरा करेंगे. इस दौरान वे कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, मैसूरु में आयोजित कार्यक्रम 'प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने की स्मृति' का उद्घाटन करेंगे. गौरतलब है कि पीएम का ये दौरा भले ही विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन को लेकर है लेकिन इसके जरिए बीजेपी को 2024 में मिशन दक्षिण को साधने में मदद मिल सकती है. तेलंगाना में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं जहां बीजेपी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जता रही है. वहीं तमिलनाडु में भी लोकसभा की 39 सीटें हैं, जहां बीजेपी को सियासी जमीन की तलाश है.

ये भी पढ़ें: Indigo Flight: पहले फ्लाइट में पी जमकर शराब, फिर पैंसेजर ने कर दिया ऐसा काम, हो गई जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget