एक्सप्लोरर

बिना नाम लिये ही पीएम मोदी ने प्रियंका गांधी पर कुछ यूं तंज कसा

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि हमें हेकड़ी नहीं मारनी है क्योंकि हेकड़ी मारने वालों का हाल आपने देख लिया. हेकड़ी मारने वालों का हाल 400 से 40 सीटों का हो गया.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. इसके पहले पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. वहां उन्होंने सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव ना लड़ने पर तंज कसा.

पीएम ने कहा कि यहां चुनाव में सबसे बड़ा खतरा क्या है ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब मीडिया वालों को बनारस के चुनाव में कोई रुचि नहीं रहेगी क्योंकि उनकी टीआरपी खत्म हो गई है. ये क्रिकेट के वर्ल्ड कप की तरह है जिस तरह भारत-पाकिस्तान के मैच के बिना कोई कमाई कर नहीं सकता है. यहां भी अब कल के बाद सबने मान लिया कि मोदी जीत गया और ये सबसे बड़ा नुकसान करेगा. हमें किसी भी पार्टी से कौन उम्मीदवार है, उसका रूप रंग क्या है, उसके बारे में कोई चर्चा न करें. हर उम्मीदवार सम्माननीय और आदरणीय है क्योंकि वो भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मैदान में आया है. वो हमारा दुश्मन नहीं है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि हमें हेकड़ी नहीं मारनी है क्योंकि हेकड़ी मारने वालों का हाल आपने देख लिया. हेकड़ी मारने वालों का हाल 400 से 40 सीटों का हो गया.

पीएम मोदी ने दूसरी बार वाराणसी से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है. पीएम सुबह लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर कलेक्ट्रेट भवन में पहुंचे और अपना नामांकन पत्र डीएम के सामने पेश किया. इस दौरान उनके प्रस्तावक साथ थे. पीएम मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे. इसके अलावा शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान, जेडीयू नेता नीतीश कुमार, अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल समेत कई नेता मौजूद थे.

आज कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने प्राचीन काल भैरव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. इससे पहले कल पीएम मोदी ने 7 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था जिसके बाद गंगा आरती में हिस्सा लिया और गंगा का पूजन किया. इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया था.

जानिए- वाराणसी के उस डीएम यानि चुनाव अधिकारी को जिन्हें पीएम मोदी ने अपने नामांकन का पर्चा दिया

दिग्विजय सिंह को लेकर साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, कहा- आतंकी का समापन करने के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा CJI के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित आंतरिक जांच समिति में जस्टिस इंदु मल्होत्रा नियुक्त

बीजेपी ने तेजस्वी यादव से पूछा, गठबंधन का दूल्हा कौन? आरजेडी नेता ने कहा- ये तो बताएं दुल्हन कौन है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget