एक्सप्लोरर

ममता से तकरार के बीच मोदी का वादा, जहां विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी गई, वहीं पंचधातु से बनी प्रतिमा लगवाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘प्रख्यात समाज सुधारक और बंगाल के नवजागरण काल की चर्चित हस्ती ईश्वरचंद्र विद्यासागर के दृष्टिकोण के प्रति समर्पित हमारी सरकार उसी जगह पर उनकी पंचधातु से निर्मित प्रतिमा स्थापित करेगी और तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को जवाब देगी.’’

घोसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज करते हुए गुरुवार को कहा कि वह काफी समय से दीदी का रवैया देख रहे हैं, जिसे अब पूरा देश देख रहा है और हमारी सरकार उसी जगह पर ईश्वरचंद्र विद्यासागर की पंचधातु से निर्मित प्रतिमा स्थापित कर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को जवाब देगी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ दी. यह कृत्य जिन्होंने किया है, उन्हें कठोरतम सजा दी जानी चाहिए.

मोदी ने कहा, ‘‘प्रख्यात समाज सुधारक और बंगाल के नवजागरण काल की चर्चित हस्ती ईश्वरचंद्र विद्यासागर के दृष्टिकोण के प्रति समर्पित हमारी सरकार उसी जगह पर उनकी पंचधातु से निर्मित प्रतिमा स्थापित करेगी और तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को जवाब देगी.’’

उन्होंने कहा कि जिस तरह ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वांचल के लोगों पर निशाना साध रही हैं, उससे लग रहा था कि मायावती कड़ी प्रतिक्रिया देंगी लेकिन उन्हें तो केवल कुर्सी का खेल खेलना है. उन्हें लोगों की चिंता नहीं है.

ये भी पढ़ें: अलवर गैंगरेप: 20 दिन बाद पीड़ित से मिले राहुल गांधी, न्याय का दिया भरोसा, पीएम मोदी ने उठाए सवाल

तीन तलाक के मुद्दे पर एसपी बीएसपी गठबंधन को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने का बीड़ा भी हमारी सरकार ने उठाया, लेकिन इन महामिलावटी लोगों ने मिलकर मुस्लिम बहन बेटियों की इन्साफ की राह में रोड़े अटकाए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में सपा बसपा के जमीन से कटे नेताओं ने जाति के आधार पर एक अवसरवादी गठबंधन किया, लेकिन अपने कार्यकर्ताओं को भूल गए. यही वजह है कि ये कार्यकर्ता आज भी एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं.’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक महीने पहले तक मोदी हटाओ का राग अलाप रहे महामिलावटी आज बौखलाए हुए हैं, क्योंकि देश ने उनकी पराजय पर मुहर लगा दी है और राज्य ने तो उनका पूरा गणित ही बिगाड़ दिया है. देश इन महामिलावटी लोगों की सच्चाई शुरू से ही जानता है कि मोदी को हटाना तो एक बहाना था, जिसकी आड़ में इन्हें अपने भ्रष्टाचार के पाप को छिपाना था.’’

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को पीएम मोदी की चुनौती, कहा- शाम को मेरी रैली है, देखते हैं दीदी होने देती हैं या नहीं

उन्होंने कहा, ‘‘बुआ हो या बबुआ हो, इन्होंने अपने आसपास पैसे की, वैभव की और अपने दरबारियों की दीवार खड़ी कर ली और खुद को गरीबों से इतना दूर कर लिया कि अब इन्हें गरीबों का दुख नजर ही नहीं आता. मैं उन किसान परिवारों के बैंक खाते में सीधी मदद दे रहा हूं, जिन्हें छोटे-छोटे खर्च के लिए भी कर्ज लेना पड़ता था.’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘21वीं सदी में देश को एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार चाहिए. मजबूत सरकार से ही एक विकसित भारत का सपना सच हो सकता है.’’

ये भी पढ़ें:

PM मोदी और अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में की हैं ताबड़तोड़ रैलियां, राहुल गांधी हैं पीछे

बंगाल लोकतंत्र की लंका बन गया है, ममता बनर्जी के रहते चुनाव ठीक से संभव नहीं- गिरिराज सिंह

CTET परीक्षा 2019: गरीबों के लिए 10% आरक्षण की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सीबीएसई को भेजा नोटिस

जानिए- अखिलेश यादव के प्लेन में आखिर कौन है योगी आदित्यनाथ जैसा दिखने वाला ये शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget