एक्सप्लोरर

PM Modi On ABP: पीएम मोदी बोले- संविधान सुप्रीम, कौन नहीं चाहता कि राम मंदिर का निर्माण हो   

एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण पर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि देश का कौन व्यक्ति नहीं चाहेगा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो.

नई दिल्ली: राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है और कोर्ट ने इस मामले की मध्यस्थता के लिए आठ सप्ताह का समय दिया है. एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर मुद्दे पर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि देश का कौन व्यक्ति नहीं चाहेगा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम संविधान को सुप्रीम मानते हैं और उम्मीद करते हैं कि जितनी जल्दी हो सके राम मंदिर मुद्दे पर न्यायिक प्रक्रिया पूरी हो. पीएम मोदी ने कहा, "हम संविधान को सुप्रीम मानते हैं और जब मामला न्यायिक व्यवस्था में हो तब सरकार के नाते न्याय प्रक्रिया के अंदर हमने हमारा वो पक्ष रखा है जो हम जनता के सामने रखते हैं. हम इंतजार कर रहे हैं कि जितना जल्द हो सके न्यायिक प्रक्रिया पूरी हो." एक अन्य सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि वह किसी एक धर्म या समुदाय के विकास की बात नहीं करते हैं, बल्कि 125 करोड़ लोगों के विकास के बारे में सोचते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास और ये होकर रहेगा. पीएम मोदी ने कहा कि वह किसी जाति-धर्म में फंसकर नहीं बल्कि देश को एक ईकाई मानकर विकास करते हैं. पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि चर्चा इस बात की हो रही है कि राहुल गांधी अमेठी छोड़कर क्यों गए. उन्होंने कहा कि अब राहुल के लिए अमेठी मुश्किल है. बता दें कि आठ मार्च को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने अपने आदेश में साफ कर दिया है कि अयोध्या विवाद में मध्यस्थता होगी. मध्यस्थता प्रक्रिया फैजाबाद में आयोजित की जाएगी. इसकी अध्यक्षता जस्टिस एफएम कलीफुल्लाह करेंगे और इसमें श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पंचू भी शामिल होंगे. मध्यस्थता के लिए आठ सप्ताह का समय दिया गया है. अयोध्या मामले में इससे पहले भी चार बार मध्यस्थता के प्रयास किए गए लेकिन असफल रहे. यह भी पढ़ें- सुमित्रा महाजन ने कहा- इंदौर की सीट पर कैंडिडेट को लेकर बीजेपी में असमंजस, नहीं लड़ूंगी चुनाव PM Modi On ABP: पीएम मोदी बोले- देश को लूटने वालों से पाई-पाई वसूलूंगा लोकसभा चुनाव 2019: अभिनेता ऋषि कपूर ने संबित पात्रा को जीत की शुभकामानाएं दी देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget