एक्सप्लोरर

PM Modi On ABP: राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर पीएम मोदी ने कहा- अब अमेठी उनके लिए मुश्किल

पीएम मोदी ने इंटरव्यू में राहुल गांधी के दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर भी बात रखी. उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस अध्यक्ष का संवैधानिक अधिकार है कि वह कहीं से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन चर्चा इस बात कि है कि उन्हें अमेठी छोड़ना क्यों पड़ा.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ पर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी है. पीएम मोदी ने यहां राहुल गांधी के दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर भी बात रखी. उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस अध्यक्ष का संवैधानिक अधिकार है कि वह कहीं से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन चर्चा इस बात कि है कि उन्हें अमेठी छोड़ना क्यों पड़ा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के इस बात पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें राहुल गांधी ने कहा है कि वह देश को एकजुट करने के लिए अमेठी और वायनाड दोनों जगहों से चुनाव लड़ रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहां से चुनाव लड़ रहे हैं ये उनकी पार्टी का मामला है, लेकिन उन्हें अमेठी से जिस तरह से जाना पड़ा है ये चर्चा शुरू हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने देश के टुकड़े किए, कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में राजनीति के लिए झगड़ा करवाया. देश को तोड़ने वाले कौन हैं ये देश की जनता भली-भांती जानती है. चुनाव वो कहां से लड़े, कहां से ना लड़े, वो मेरा विषय नहीं है, लेकिन जिस तरीके से उन्हें अमेठी से जाना पड़ा है. ये चर्चा हमने शुरू नहीं की है, ये मीडिया ने सवाल उठाया कि अमेठी अब उनके लिए मुश्किल है."

एबीपी न्यूज़ ने पीएम नरेंद्र से जब पूछा कि आपकी पार्टी जो करती है वो ठीक है, लेकिन वही काम विपक्ष करे तो गड़बड़ है. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि दो सीटों चुनाव लड़ने पर कोई सवाल ही नहीं रहा है, ना बीजेपी ने किया है. पीएम मोदी ने कहा कि अमेठी से उनको भागना क्यों पड़ा, इसकी चर्चा है और वो चर्चा राजनीतिक दृष्टि से बीजेपी का पूरा हक बनता है.

यह भी पढ़ें- PM Modi On ABP: AFSPA पर बोले पीएम मोदी- हम ऐसा भारत चाहते हैं जिसमें AFSPA हो ही ना, लेकिन वो हालात तो बने PM Modi On ABP: क्या कश्मीर सही से हैंडल नहीं कर पाए? बोले मोदी, अलगाववादियों से नरमी देशहित में नहीं PM Modi On ABP: गांधी भाई-बहनों में से बेहतर नेता कौन पर पीएम मोदी ने कहा- ''चिंता का विषय है कि इस पार्टी में देश से नेता उभरते नहीं''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget