एक्सप्लोरर

PM Modi On ABP: पीएम मोदी बोले- देश को लूटने वालों से पाई-पाई वसूलूंगा

गांधी-नेहरू परिवार और हाल में रॉबर्ट वाड्रा से हुई पूछताछ के मसले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये मामले हमारे कार्यकाल के नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हमने बस इतना तय किया है कि हर मामले का सत्य बाहर आना चाहिए.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एबीपी न्यूज़ पर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रख रहे हैं. इंटरव्यू में गांधी-नेहरू परिवार और हाल में रॉबर्ट वाड्रा से हुई पूछताछ के मसले पर उन्होंने कहा कि ये केस हमारे कार्यकाल में नहीं हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि हमने बस इतना तय किया है कि हर मामले का सत्य बाहर आना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय से चले आ रहे केस पर अगर हमारे कार्यकाल में सजा हुई है तो इसे षडयंत्र के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. उनका इशारा रॉबर्ट वाड्रा, पी चिदंबरम और जेल में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की ओर था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे बताइए नेशनल हेराल्ड का केस, क्या मेरे आने के बाद शुरू हुआ? यह केस पहले से चल रहा था, लेकिन दबा दिया गया था." पीएम मोदी ने कहा, "सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए जिनके सत्ता में रहते हुए इन मामलों को दबाया गया." पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव जेल में हैं. ये केस कांग्रेस के जमाने में शुरू हुआ था. अब मेरे कार्यकाल में सजा हुई, तो इसको षडयंत्र नहीं कहना चाहिए."

पीएम मोदी ने कहा कि देश को लूटने वालों से पाई-पाई वसूलूंगा. उन्होंने इशारों में गांधी-नेहरू परिवार और रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कोई स्पेशल केटेगिरी का नहीं है. उन्होंने कहा कि इन लोगों को जमानत पर बाहर आना पड़ रहा है.

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम पर प्रहार करते हुए कहा, "देश के एक वित्त मंत्री थे. आज उनको कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. जनता चर्चा कर रही है कि सामान्य आदमी को कोर्ट में इतनी तारीख मिलती है क्या? उनको क्यों मिल रही है? देश के मन में प्रश्न है" पीएम मोदी ने कहा कि वह वही काम कर रहे हैं जो कानूनी है.

यह भी पढ़ें-

PM Modi On ABP: PDP से गठबंधन कर गलती पर बोले पीएम मोदी - 'एक प्रकार से मिलावट वाला ही कार्यक्रम था हमारा' PM Modi on ABP: मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को बताया ‘ढकोसला’, कहा- ‘शॉर्टकट ढूंढा, इनका ट्रैक रिकॉर्ड खराब’ देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget