एक्सप्लोरर

BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने नहीं दिया किसी सवाल का जवाब, राहुल गांधी ने कसा तंज

आज बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार मीडिया को संबोधित किया. इसमें उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर ट्वीट के जरिए तंज कसा.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 साल के शासनकाल में पहली बार बीजेपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. 5 साल में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया लेकिन मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. लोकसभा चुनाव 2019 के तहत आखिरी चरण का चुनाव परसों यानी 19 मई रविवार को होना है. आखिरी चरण के चुनाव से पहले प्रचार के आखिरी घंटों में पीएम मोदी ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. पीएम मोदी के पहली बार किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर तंज कसा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि बधाई मोदी जी, शानदार प्रेस कॉन्फ्रेंस, अगली बार श्री शाह शायद आपको कुछ सवालों के जवाब देने की अनुमति दे दें. बहुत बढ़िया ! प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले बोले अमित शाह, फिर पीएम ने किया संबोधित बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत बीजेपी अमित शाह के संबोधन के साथ हुई. इसके थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने अपने कथन की शुरुआत में कहा कि मैं मानता हूं कि कुछ बातें हम गर्व के साथ दुनिया से कह सकते हैं ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, ये लोकत्रंत की ताकत दुनिया के सामने ले जाना हम सबका दायित्व है. हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र कितनी विविधताओं से भरा है. पूर्ण बहुमत की सरकार फिर आएगी- पीएम मोदी पीएम मोदी ने दावा किया कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके दोबारा जीतकर आए ये शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है. ये अपने आप में बड़ी बात है. देश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. 2014 में लंबे समय बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और 2019 में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. रमजान, आईपीएल, परीक्षाओं के बीच चुनाव कराए-पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि इस बार चुनाव के साथ रमजान, आईपीएल, बच्चों की परीक्षाएं सब कुछ हो रहा है और ऐसा देश में बहुत कम हुआ है. मीडिया ने भी चुनावों के दौरान बहुत परिश्रम किया है. सरकार ने हर योजना को लोगों तक पहुंचाया. हर योजना में लोगों के हित का ध्यान रखा है और उनके ही कल्याण के लिए काम करने का जो प्रण लिया था उसे पूरा करने की कोशिश की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ, जब मैं चुनाव के लिए निकला और मन बनाकर निकला था और अपने को उसी धार पर रखा. मैंने देशवासियों को कहा था कि 5 साल मुझे देश ने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए मैं धन्यवाद देने आया हूं. अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश साथ रहा. मेरे लिए चुनाव जनता को धन्यवाद ज्ञापन था. 2014 के चुनावी नतीजों का किया जिक्र पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार 16 मई 2014 को रिजल्ट आया था और 17 मई को एक दुर्घटना हुई थी. 17 मई को सट्टाखोरों को मोदी की हाजिरी का बड़ा नुकसान हुआ था. सट्टा लगाने वाले तब सब डूब गये थे, यानी ईमानदारी की शुरुआत 17 मई को हो गई थी. नई सरकार के बारे में की बात पीएम मोदी ने कहा कि जितना जल्दी होगा, उतना जल्दी नई सरकार अपना कार्यभार लेगी. एक के बाद एक करके निर्णय हम लेंगे. नई सरकार बनाना जनता ने तय कर लिया है और हमने संकल्प पत्र में देश को आगे ले जाने के लिए कई बातें कही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget