एक्सप्लोरर

Himachal Elections: हिमाचल में आज पीएम मोदी भरेंगे हुंकार, कांगड़ा और हमीरपुर में करेंगे मेगा रैली, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की भी दो रैलियां

Himachal Pradesh Assembly Elections: हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान किया जाएगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी. हिमाचल चुनाव के नतीजों के साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे.

Himachal Assembly Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज 9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी पड़ाव में पीएम मोदी आज दो जनसभाएं संबोधित करेंगे. पहली जनसभा सुबह 11 बजे कांगड़ा में और दूसरी दोपहर साढ़े 12 बजे हमीरपुर जिले के सुजानपुर में होगी. चुनाव के मद्देनजर यह रैली बेहद अहम मानी जा रही है. वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आज शिमला और सोलन के नालागढ़ में चुनावी जनसभाएं करेंगे. 

हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा. इसके बाद जनसभाएं और अन्य प्रचार बंद हो जाएंगे. केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही होगा. इसी को देखते हुए आज पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे दोनों ही बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से यहां की जनता को संबोधित करेंगे. डेढ़ महीने के भीतर पीएम मोदी पांचवी बार हिमाचल प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे. 

इससे पहले पीएम मोदी ने 24 सितंबर को वर्चुअल रैली के माध्यम से मंडी की जनता को संबोधित किया था. उन्हें मंडी जाना था लेकिन बारिश के कारण कार्यक्रम बदलकर वर्चुअल माध्यम से किया गया था. इसके बाद 5 अक्टूबर को पीएम ने बिलासपुर और कुल्लू में रैली की थी. 13 अक्टूबर को पीएम मोदी ने ऊना और चंबा में जनता को संबोधित किया था और 5 नवंबर को भी उन्होंने प्रदेश में दो रैलियों को संबोधित किया था. 

सुंदरनगर और सोलन में भी हुई रैली 

चुनाव की तारीखों का एलान होने के पहले से ही पीएम मोदी लगातार हिमाचल का दौरा कर रहे थे. तारीखों के एलान के बाद भी उनके दौरे लगातार जारी हैं. इससे पहले 5 नवंबर को भी पीएम ने दो जगहों पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया था. इसी दिन पहले उन्होंने मंडी जिले के सुंदरनगर और इसके बाद सोलन में जनसभा को संबोधित किया. बीजेपी लगातार हिमाचल प्रदेश की जनता को साधने का काम कर रही है. 

हिमाचल में कब हैं चुनाव 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान किया जाएगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी. हिमाचल चुनाव के नतीजों के साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे. प्रदेश में बीजेपी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के साथ है. राज्य में पिछले करीब साढ़े तीन दशक से हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन देखा गया है.

ये भी पढ़ें: 

गुजरात चुनाव: अमित शाह की मौजूदगी में जेपी नड्डा के घर चला मंथन, आज शाम CEC की बैठक, उम्मीदवारों पर लगेगी अंतिम मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget