एक्सप्लोरर

‘परमाणु बम’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने उ. कोरिया के तानाशाह किम से की मोदी की तुलना

आनंद शर्मा ने कहा कि देश में तीसरे चरण का चुनाव पूरा हो चुका है. करीब 300 सीटों पर चुनाव हो चुका है. इस बार नरेंद्र मोदी जी की विदाई यात्रा तय है. नरेंद्र मोदी इस बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है. आनंद शर्मा ने पीएम मोदी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग से की है. पीएम मोदी के परमाणु बम वाले बयान को लेकर आनंद शर्मा ने ये टिप्पणी की है. कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा था कि हमने परमाणु बम दीवाली के लिए नहीं रखे हैं.

किम जोंग और मोदी का रवैया एक जैसा- आनंद शर्मा

आनंद शर्मा ने कहा है, ‘’कुछ दिनों पहले मोदी जी ने परमाणु बम को लेकर एक बयान दिया था. पूरी दुनिया में इसकी आलोचना हुई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी दबाव है. ऐसा रवैया दो ही लोग कर सकते हैं. एक तो उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन, जो यह दावा करते हैं कि हम मिसाईल दागकर दुश्मन को नेस्तनाबूद कर देंगे और वहीं दूसरी ओर हमारे प्रधानमंत्री का रवैया भी किम जोंग के आक्रमक रवैया जैसा ही है.’’

इस दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा जमकर मोदी सरकार पर बरसे. उन्होंने कहा, ‘’देश में एक घमंडी सरकार है, जो टीवी में मैनेज इंटरव्यू देती है. अक्षय कुमार अच्छे अभिनेता हैं. देश को यह नहीं जानना है कि आपको किसने चप्पल दी, आपको किसने पानी पिलाया. देश आप से 5 साल के कामों का जवाब मांग रहा है.’’

इस बार पीएम नहीं बनेंगे मोदी- आनंद शर्मा

आनंद शर्मा ने आगे कहा, ‘’देश में तीसरे चरण का चुनाव पूरा हो चुका है. करीब 300 सीटों पर चुनाव हो चुका है. इस बार नरेंद्र मोदी जी की विदाई यात्रा तय है. नरेंद्र मोदी इस बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’हमारी सरकार बनी तो नोटबंदी जैसे स्कैम की जांच कराएंगे. नोटबंदी के दौरान बीजेपी के नेताओं ने बहुत धन कमाया है. यह बहुत बड़ा घोटाला है. आम जनता तो बैंकों में लाइन में खड़ी रही है. कई लोग तो मर भी गए, लेकिन बीजेपी का एक भी नेता लाईन में लगा हुआ नहीं दिखा.’’

यह भी पढ़ें

पूरी जानकारी: नामांकन से पहले आज वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो, शाम में करेंगे गंगा आरती

सीपीआई की तेजस्वी से अपील, कहा- कन्हैया की जीत के लिए तनवीर हसन को मैदान से हटा लें

पीएम की मिठाई वाली टिप्पणी पर बोलीं ममता- ये बंगाल की संस्कृति लेकिन इससे बीजेपी को वोट नहीं मिलेगा शायराना अंदाज में राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- हकीकत रूबरू हो तो अदाकारी नहीं चलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget