एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: 'कांग्रेस ने समाज में बोया जहर, कश्मीर के हालत देख ही रहे हैं', वर्चुअल रैली में उत्तराखंड की जनता से बोले पीएम मोदी

PM Modi at Vijay Sankalp Sabha: पीएम ने कहा, हमें उत्तराखंड के विकास का ये यज्ञ पूर्ण सिद्धि तक ले जाना है. यही संकल्प लेकर 14 फरवरी को घर से निकलना है, 'पहले मतदान फिर जलपान' ये मंत्र ध्यान रखना है.

Uttarakhand Assembly Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज (मंगलवार) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के मतदाताओं को संबोधित किया. पीएम मोदी ने एलान किया कि वह 10 फरवरी, गुरुवार को उत्तराखंड के श्रीनगर जाएंगे. पीएम ने कहा, ये मेरा सौभाग्य है कि इस चुनाव के दौरान मुझे पहली बार रूबरू आकर के आप सबके दर्शन करने का मौका मिलेगा. 10 फरवरी को आपके दर्शन भी करूंगा और आपसे बातचीत भी करूंगा.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, कांग्रेस ने समाज में जहर बोया है. कश्मीर के हालत को आप देख रहे हैं. कांग्रेस की नीयत और निष्ठा क्या है, इसका अनुमान इनके चुनाव कैंपेन से, इनके नारों से लगाया जा सकता है. दिल्ली में ये अनेक दशकों तक सत्ता में रहे, इनके नेता यहां सैर-सपाटे के लिए आते रहे. लेकिन तब इनको चार धाम की याद नहीं आई.

“कांग्रेस को चार काम आते हैं”

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस को चार काम आते हैं. पहला काम- ये जो भी करेंगे वो एक परिवार के हित के लिए करेंगे. दूसरा काम- ये जो भी करेंगे उसमें भ्रष्टाचार होगा ही होगा. तीसरा काम- ये तुष्टिकरण की राजनीति करेंगे, योजनाओं में भेदभाव करेंगे. चौथा काम-  बरसों तक परियोजनाओं को लटकाकर रखेंगे. आज इनके इन चार कामों का पूरा कच्चा चिट्ठा लेकर मैं आपके सामने आया हूं. उत्तराखंड की धरती और आप लोगों से मेरा एक विशेष नाता रहा है. मैं आपके बीच रहा हूं, आप मुझे अच्छी तरह जानते हैं, मैं आपको, आपके दुख दर्द और आपके सपनों के बारे में जानता हूं.

अपनी सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, डबल इंजन की सरकार का मंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास. हम सबको लेकर काम करते हैं, साथ लेकर काम करते हैं और सबके लिए काम करते हैं. उत्तराखंड काम करने वाले लोगों को चुनेगा. बदनाम करने वालों के दिन बहुत पहले लद चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

PM Modi Speech: क्यों पीएम मोदी ने राज्यसभा में किया मुलायम सिंह यादव, शरद पवार और प्रकाश सिंह बादल को याद?

Watch: नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम फेस ना बनाए जाने से पत्नी खफा, बोलीं- राहुल गांधी को गुमराह किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget