एक्सप्लोरर

दिल्ली, हरियाणा के बाद केजरीवाल की पार्टी को पंजाब में लगा झटका, SAD (Taksali) ने गठबंधन से इंकार किया

Lok Sabha Election 2019: आम आदमी पार्टी के लिए यह गठबंधन के नजरिए से तीसरा बड़ा झटका है. पंजाब से पहले आप को हरियाणा और दिल्ली में गठबंधन को लेकर निराशा हाथ लगी है.

Lok Sabha Election 2019: दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस, जेजेपी के साथ गठबंधन की नाकाम कोशिश करने की बाद आम आदमी पार्टी को पंजाब में भी बड़ा झटका लगा है. शिरोमणि अकाली दल टकसाली ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने से इंकार कर दिया है. पार्टी के को फॉउंडर सेवा सिंह ने कहा है कि अब पंजाब में किसी के साथ भी गठबंधन करने का समय नहीं है.

सेवा सिंह रविवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ बात करने वाली थे, लेकिन किसी वजह से बैठक नहीं हो पाई. इसके बाद सेवा सिंह ने कहा कि अब उनकी पार्टी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी और उसका आप या फिर पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस के साथ जाने का कोई मतलब नहीं है.

शिरोमणि अकाली दल टकसाली को सांसद रणजीत सिंह ने बनाया है. गठबंधन ना होने की वजह आनंदपुर साहिब सीट पर दोनों पार्टियों का उम्मीदवार घोषित करना भी है. टकसाली या आप में से कोई भी इस सीट पर अपना उम्मीदवार वापस लेने को तैयार नहीं था. पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस ने भी इस सीट अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सेवा सिंह ने कहा, ''आप के साथ गठबंधन नहीं हो सका. गठबंधन ना होने की वजह आप है, उनकी वजह से ही इसमें सफलता नहीं मिली.'' उन्होंने बताया कि आनंदपुर साहिब सीट के बारे में भगवत मान और नेता विपक्ष हरपाल सिंह चिम्मा से बात हुई थी, पर आप उम्मीदवार वापस लेने का तैयार नहीं थी.

आप नेता हरपाल सिंह ने भी कहा कि टकसाली के साथ गठबंधन नहीं होगा. उन्होंने कहा, ''हम अपना उम्मीदवार वापस नहीं ले सकते. हमने उस सीट पर उम्मीदवार उतार दिया है और उससे पीछे हटना मुमकिन नहीं.''

बता दें कि गठबंधन की कोशिश में लगी आम आदमी पार्टी को यह तीसरा बड़ा झटका लगा है. दिल्ली में आप, कांग्रेस के साथ जाने के लिए कई बार खुले मंच से कोशिश कर चुकी है, पर कांग्रेस के तैयार नहीं होने पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सातों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. इसके अलावा हरियाणा में भी आप, कांग्रेस और दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी से गठबंधन की आस लगाए बैठी थी, पर वहां भी उसके हाथ निराशा ही लगी.

पंजाब की सभी सीटों पर आखिरी चरण में 19 मई को वोटिंग होगी.

दिल्ली: AAP के सभी सातों सीटों पर उम्मीदवार घोषित, पश्चिमी दिल्ली से बलबीर जाखड़ को मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget