एक्सप्लोरर

पांचवें चरण में हुई बंपर वोटिंग, 2014 के मुकाबले एक फीसदी ज्यादा लोगों ने किया मताधिकार का इस्तेमाल

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 51 सीटों पर सोमवार को हुए मतदान में पिछले चुनाव की तुलना में लगभग एक फीसदी का इजाफा हुआ है. पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 51 सीटों पर सोमवार को हुए मतदान में पिछले चुनाव की तुलना में लगभग एक फीसदी का इजाफा हुआ है. उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने बताया कि सात राज्यों की 51 सीटों पर शाम छह बजे तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक 62.56 फीसदी मतदान हुआ. जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर मत फीसदी 61.75 रहा था. हालांकि इस चरण में पिछले चार चरण की तुलना में मत फीसदी सबसे कम रहा.

उप चुनाव आयुक्त ने पिछले चार चरण के मतदान संबंधी प्राप्त अंतिम आंकड़ों के आधार पर बताया कि पहले चरण में 69.50 फीसदी, दूसरे चरण में 69.44 फीसदी, तीसरे चरण में 68.40 फीसदी और चौथे चरण में 65.51 फीसदी मतदान हुआ था. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.

उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के लिए किया गया मतदान

उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर शाम पांच बजे तक 57.33 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. पिछले चुनाव में इन सीटों पर 56.92 फीसदी मतदान हुआ था. उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तथा रायबरेली से संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव मैदान में हैं. राज्य की जिन अन्य सीटों पर पांचवें चरण में मतदान हुआ उनमें धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं.

अजब-गजब हादसा: सांप ने आदमी को काटा, आदमी ने सांप को काटा, दोनों की मौत

बिहार में राजीव प्रताप रूढ़ी और पशुपति कुमार पारस सीट पर रही सबकी नजर

इसके अलावा बिहार में पांच सीटों (हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी और सारण) पर शाम छह बजे तक 57.86 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. इन सीटों पर 2014 में 55.69 फीसदी मतदान हुआ था. बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूढ़ी सारण से और बिहार सरकार में मंत्री पशुपति कुमार पारस एलजीपी के टिकट पर हाजीपुर से चुनाव मैदान में हैं.

राजस्थान की 12 सीटों पर 63.75 फीसदी हुआ मतदान

इस चरण में राजस्थान की 12 सीटों पर 63.75 फीसदी मतदान हुआ. पिछले चुनाव में इन सीटों पर 61.80 फीसदी मतदान हुआ था. राज्य के प्रमुख उम्मीदवारों में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर से और जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से राज्यवर्धन सिंह राठौर बीजेपी उम्मीदवार के रुप में चुनाव मैदान में हैं. राठौर का मुकाबला ओलंपिक पदक विजेता और कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा पूनिया से है.

सक्सेना ने बताया कि राजस्थान में चार स्थानों अनूपगढ़, बीकानेर, सूरतगढ़ और चुरु में स्थानीय संगठनों ने मतदान का बहिष्कार किया. लेकिन स्थानीय प्रशासन के दखल पर शाम तीन बजे से मतदान शुरू हो सका.

जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट पर दर्ज किया गया सबसे कम मतदान

पांचवें चरण में सबसे कम मतदान जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट पर दर्ज किया गया. इस सीट पर तीन चरण में संपन्न हुये मतदान का फीसदी सिर्फ 8.76 रहा. इस सीट पर पिछले चुनाव में मतदान का स्तर 28.5 फीसदी था. राज्य में राजपुरा क्षेत्र में दो बार ग्रेनेड से विस्फोट कर मतदान बाधित करने की कोशिश नाकाम रही. इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इसके अलावा सोमवार को लद्दाख सीट पर 61.56 फीसदी मतदान हुआ. इस सीट पर 2014 में 71.9 फीसदी वोट डाले गये थे.

मैं यहीं सिंधिया और कमलनाथ की छाती पर मूंग दलूंगा, टाइगर अभी जिंदा है- शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश की सात सीटों के लिए की गई वोटिंग

मध्य प्रदेश की सात सीटों पर शाम पांच बजे तक 62.60 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले. पिछले चुनाव में इन सीटों पर मत फीसदी 57.86 रहा था. सोमवार को राज्य में जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें प्रमुख उम्मीदवारों में टीकमगढ़ सीट से केन्द्रीय मंत्री डा. वीरेन्द्र खटीक शामिल हैं. वह बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं.

झारखंड में छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान

झारखंड की चार सीटों पर शाम पांच बजे तक 63.72 फीसदी मतदान हुआ था. पिछले चुनाव में भी इन सीटों पर लगभग इतना ही मतफीसदी रहा था. राज्य में वामपंथी संगठनों द्वारा मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा.

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को दी चुनौती, कहा- ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मुझे करें गिरफ्तार

बंगाल की सात सीटों पर पिछली बार के मुकाबले घटा मतदान प्रतिशत

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण में सात सीटों पर 73.97 फीसदी मतदान हुआ. इन सीटों पर 2014 में 81.37 फीसदी मतदान हुआ था. राज्य में मतदान में बाधा पहुंचाने की पांच घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा.

उल्लेखनीय है कि पांच चरण के मतदान के बाद 17वीं लोकसभा के गठन के लिये 78 फीसदी लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. सक्सेना ने बताया कि इन चरणों में लोकसभा की 543 सीटों में से अब तक 26 राज्यों की 424 सीटों पर मतदान हो गया है.

'जय श्रीराम' का नारा सुनकर ममता बनर्जी के भड़कने के दावे वाले वीडियो का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget