एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: शरद पवार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, परिवार के तीन सदस्यों को नहीं मिलेगा टिकट

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीट हैं. 2014 में कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था, पर सिर्फ 6 सीटें जीतने में कामयाब हुए थे. राज्य की बाकी 42 सीटें एनडीए के खाते में गई थीं.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है. लोकसभा चुनाव सर पर खड़े होने के बावजूद भी अब तक महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के बीच सीटों का एलान नहीं हुआ है. सीटों के एलान से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है. उन्होंने ये भी साफ किया कि उनके परिवार के चार सदस्य लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं.

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए शरद पवार ने उन खबरों को अफवाह बताया, जिनमें उनके परिवार के चार सदस्यों के चुनाव लड़ने का दावा किया जा रहा था. शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और उनके बेटे पार्थ पवार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.

शरद पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि वो और उनकी बेटी सुप्रिया सुले लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं. उन्होंने कहा, ''पार्थ, रोहित और अजीत लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगे.''

शरद पवार ने बताया है कि इस बार पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं. सुशील कुमार शिंदे ने 2014 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, पर उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार के सामने हार का सामना करना पड़ा.

वहीं शरद पवार ने 2014 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था. लेकिन पिछले कई दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि शरद पवार एक बार फिर लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा सकते हैं. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि शरद पवार किस सीट से चुनाव लडेंगे.

बता दें कि महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीट हैं. 2014 में कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था, पर सिर्फ 6 सीटें जीतने में कामयाब हुए थे. राज्य की बाकी 42 सीटें एनडीए के खाते में गई थीं.

महाराष्ट्र: BJP से गठबंधन के बाद बोले उद्धव ठाकरे बोले- सीएम शिवसेना का ही होगा

महाराष्ट्र: बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, अमित शाह बोले- उद्धव ठाकरे से मनमुटाव खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget