एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बीजेपी ने मुंबई की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू की

2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 48 सीटों में से बीजेपी 23 और शिवसेना 18 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी. लेकिन कुछ महीनों बाद राज्य में हुए विधानसभा चुनाव ने बड़े भाई की भूमिका नहीं मिलने पर अकेले चुनाव लड़ा था.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू होने से पहले महाराष्ट्र की राजनीति नया मोड़ आ गया है. शिवसेना के बीजेपी को तल्ख तेवर दिखाने के बाद दोनों पार्टियों के साथ चुनाव लड़ने पर सवालिया निशान बना हुआ है. साथ चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति के बीच बीजेपी ने मुंबई की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है.

बीजेपी ने मुंबई के हर पोलिंग बूथ पर हेड की नियुक्ति करने का फैसला किया है. पोलिंग बूथ के हेड को पार्टी वर्कर्स और वोटर के बीच तालमेल बैठाने का काम दिया जाएगा.

दिलचस्प बात है कि बीजेपी ने 2014 में मुंबई की तीन लोकसभा सीटों नॉर्थ सेंट्रल, नॉर्थ और नॉर्थ-ईस्ट पर ही चुनाव लड़ा था, जबकि बाकी तीन सीटें साउथ, साउथ सेंट्रल और नॉर्थ-वेस्ट शिवसेना के हिस्से आई थी. बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन इन सभी सीटों को जीतने में कामयाब हुआ था.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के एक सीनियर नेता ने कहा, ''तीन सीट शिवसेना के पास हैं, पर हमने इन सीटों पर भी तैयारी शुरू कर दी है. बड़े नेता उम्मीदवारों के बारे में फैसला लेंगे. अगर गठबंधन नहीं होता है, तो हम अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.''

पार्टी के एक और सीनियर नेता ने कहा, ''हम साउथ सेंट्रल और साउथ की दोनों सीटों पर मजबूत होने की कोशिश करेंगे. बाकी जगहों के मुकाबले हमारी स्थिति इन दो सीटों पर कमजोर है. हम ऐसे प्वाइंट पर है जहां गठबंधन हो भी सकता है और नहीं भी.'' गौर करने वाली बात है कि साउथ सेंट्रल और साउथ दोनों सीटों अभी शिवसेना के खाते में हैं.

बीजेपी और शिवसेना के बीच में अब तक गठबंधन को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है. कुछ दिन पहले बीजेपी की तरफ से राज्य की आधी सीटें ऑफर करने के बाद भी शिवसेना ने साथ चुनाव लड़ने से इंकार किया था. उस वक्त शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा था कि उनकी पार्टी ने अभी तक अकेले चुनाव लड़ने के फैसले में कोई बदलाव नहीं किया है. बीजेपी के लगातार शिवसेना के साथ गठबंधन बनाए रखने की कोशिशों के बावजूद शिवसेना किसानों और बाकी मुद्दों को लेकर उसे निशाने पर लिए हुए है.

बता दें कि महाराष्ट्र लोकसभा सीटों के नजरिए से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है. 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 48 सीटों में से बीजेपी 23 और शिवसेना 18 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी. लेकिन कुछ महीनों बाद राज्य में हुए विधानसभा चुनाव ने बड़े भाई की भूमिका नहीं मिलने पर अकेले चुनाव लड़ा था. हालांकि बीजेपी को सत्ता मिलने के बाद शिवसेना भी सरकार में शामिल हो गई.

महाराष्ट्र: शरद पवार के परिवार के चार सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget