एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections से पहले NDA में आ रहे मुकेश सहनी? मिला है यह ऑफर! दिल्ली में BJP चीफ से करेंगे भेंट

Lok Sabha Election: सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि जेपी नड्डा और मुकेश सहनी के बीच इस दौरान उनके एनडीए में शामिल होने के लिए आखिरी दौर की बातचीत होगी.

Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले एनडीए अलायंस में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी आ सकते हैं. सूत्रों के मानें उन्हें स्पेशल ऑफर भी मिला है. रविवार (10 मार्च, 2024) को वह बिहार से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आएंगे और इस दौरान उनकी बीजेपी चीफ जेपी नड्डा से मुलाकात होगी, जबकि कल शाम को ही वह दिल्ली से पटना लौटे थे. 

सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि जेपी नड्डा और मुकेश सहनी के बीच इस दौरान उनके एनडीए में शामिल होने के लिए आखिरी दौर की बातचीत होगी. बीजेपी की तरफ से हुई पेशकश पर मुकेश सहनी आखिरी फैसला लेंगे. सन ऑफ मल्लाह नाम से मशहूर मुकेश सहनी को बिहार में 1 एमएलसी और मंत्री पद का ऑफर मिला है. हालांकि, लोकसभा में सीट मिलने पर कोई ठोस ऑफर नहीं है.

2019 में महागठबंधन के साथ लड़ा चुनाव
ऐसा माना जा रहा है कि मुकेश सहनी ने रास्ता खुला रखा है. बीजेपी से अगर डील नहीं हुई तो वह महागठबंधन का भी रुख कर सकते हैं. गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वीआईपी ने महागठबंधन के साथ मिलकर 3 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें मुजफ्फरपुर सीट भी शामिल थी.  हालांकि, उसे तीनों सीट पर ही हार का सामना करना पड़ा था.

चिराग पासवान पर साधा था निशाना
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने हाल ही में बिना नाम लिए लोकजन शक्ति पार्टी (पासवान) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर निशाना साधा था. सहनी ने कहा था कि यह पार्टी मेरे पिताजी बनाकर नहीं गए हैं, बल्कि मैंने खुद मेहनत कर के पार्टी बनाई है और संघर्ष कर इसे यहां तक लाया.  उन्होंने कहा कि लोकसभा को लेकर हमारी पार्टी पूरी तरह तैयार है.

मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार के राजनीतिक दलों जानते हैं कि वीआईपी अन्य पार्टियों का गेम बना और बिगाड़ सकती है. वह जल्द ही इस बात का ऐलान करेंगे कि वह किस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे.  

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: UP में किस तरफ जाएगा ठाकुर वोट, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?

Embed widget